Moringa Paratha Recipe: आजकल हर कोई चाहता है कि सुबह का नाश्ता जल्दी भी बने और हेल्दी भी हो, लेकिन रोज-रोज वही पराठा या ब्रेड खाकर बोरियत होने लगती है. ऐसे में अगर आपको एक ऐसा ऑप्शन मिल जाए जो स्वाद में मजेदार हो, सेहत के लिए भी फायदेमंद हो और सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाए, तो बात ही कुछ और है. मोरिंगा यानी सहजन को आज के समय में सुपरफूड कहा जाता है. इसमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं और दिनभर एक्टिव बनाए रखते हैं. खास बात यह है कि इसे आप आसानी से अपनी रोज की डाइट में शामिल कर सकते हैं.

मोरिंगा पराठा एक ऐसा ही आसान और टेस्टी ऑप्शन है जिसे आप बिना ज्यादा मेहनत के बना सकते हैं. इसमें गेहूं का आटा, ताजे मोरिंगा के पत्ते और हल्के मसालों का इस्तेमाल होता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है, अगर आप भी सुबह जल्दी उठकर हेल्दी नाश्ता तैयार करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.

मोरिंगा पराठा क्यों है खास
मोरिंगा पराठा सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन्स भरपूर होते हैं. यह इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है, अगर बच्चों को हरी सब्जियां पसंद नहीं आतीं, तो यह पराठा एक स्मार्ट तरीका है उन्हें हेल्दी खाना खिलाने का.

बनाने के लिए जरूरी चीजें
-गेहूं का आटा
-मोरिंगा के पत्ते
-हरी प्याज
-धनिया पत्ती
-हरी मिर्च
-अदरक-लहसुन
-हल्के मसाले
-घी

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बनाने का आसान तरीका
-सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा लें और उसमें कटे हुए मोरिंगा के पत्ते डाल दें. अब इसमें हरी प्याज, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन मिलाएं.

-इसके बाद सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे को 15-20 मिनट ढककर रख दें ताकि वह सेट हो जाए.

-अब छोटी-छोटी लोई बनाकर बेल लें. तवे को गर्म करें और हल्का सा घी डालें. पराठा दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें.

-गरमागरम पराठा तैयार है. इसे दही, मक्खन या अचार के साथ सर्व करें.

स्वाद बढ़ाने के आसान टिप्स
-आटे में थोड़ा सा अजवाइन डालेंगे तो स्वाद और बढ़ जाएगा
-पराठा सेकते समय हल्का सा मक्खन डालें
-ज्यादा क्रिस्पी चाहिए तो थोड़ा ज्यादा घी इस्तेमाल करें
-मसाले अपने स्वाद के हिसाब से एडजस्ट करें

किन लोगों के लिए बेस्ट है ये पराठा
-जो लोग जल्दी में हेल्दी नाश्ता चाहते हैं
-बच्चों के लिए टेस्टी और न्यूट्रिशन से भरपूर ऑप्शन
-वर्किंग लोगों के लिए झटपट बनने वाला ब्रेकफास्ट
-फिटनेस पसंद करने वालों के लिए बढ़िया विकल्प



Source link

Write A Comment