Last Updated:

दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन रोज इसका सेवन हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता. जानिए किन लोगों को दही सीमित मात्रा में खाना चाहिए और एक्सपर्ट्स इसके बारे में क्या सलाह देते हैं.

Zoom

दही इन लोगों को नहीं खानी चाहिए.

दही को भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा माना जाता है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12 और प्रोबायोटिक्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों, पाचन और आंतों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. यही वजह है कि कई लोग रोजाना अपने खाने में दही जरूर शामिल करते हैं. लेकिन क्या हर व्यक्ति के लिए रोज दही खाना सही है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसका जवाब ‘नहीं’ है. दही पौष्टिक जरूर है, लेकिन हर किसी की सेहत और शरीर की जरूरतें अलग होती हैं. कुछ लोगों में इसका अधिक या गलत समय पर सेवन परेशानी बढ़ा सकता है. इसलिए सिर्फ यह सोचकर कि दही हेल्दी है, इसे रोज और ज्यादा मात्रा में खाना सही नहीं माना जाता.

जिन लोगों को लैक्टोज इनटॉलरेंस यानी दूध में मौजूद प्राकृतिक शुगर को पचाने में दिक्कत होती है, उन्हें दही खाने के बाद पेट दर्द, गैस, सूजन या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि दही में दूध की तुलना में लैक्टोज कम होता है, इसलिए कुछ लोग इसे सीमित मात्रा में सहन कर लेते हैं, लेकिन जिनकी समस्या गंभीर है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए. इसी तरह जिन लोगों को दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है, उनके लिए भी दही नुकसानदायक हो सकता है और एलर्जी के लक्षण बढ़ सकते हैं.

सांस से जुड़ी दिक्कत हो तो न खाएं
अगर किसी व्यक्ति को बार-बार सर्दी, गले में संक्रमण या सांस से जुड़ी परेशानी रहती है, तो उसे दही खाने के समय पर ध्यान देना चाहिए. वैज्ञानिक रूप से यह साबित नहीं हुआ है कि दही सीधे तौर पर सर्दी पैदा करता है, लेकिन ठंडा दही कुछ लोगों में गले की असहजता या लक्षणों को बढ़ा सकता है. ऐसे में रात के समय फ्रिज से निकला ठंडा दही खाने से बचना बेहतर माना जाता है. कमरे के तापमान पर रखा हुआ दही या दिन के समय सीमित मात्रा में इसका सेवन कई लोगों के लिए अधिक उपयुक्त हो सकता है.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का उभरता हुआ नाम हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल का अनुभव है. वर्तमान में वह News18 हिंदी में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह लाइफस्टाइल वर्टि…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment