Achari Chole Paratha Recipe: सुबह का नाश्ता अक्सर सबसे बड़ा सवाल बन जाता है-क्या बनाएं जो जल्दी भी हो, टेस्टी भी लगे और पेट भी लंबे समय तक भरा रखे. ज्यादातर घरों में आलू या गोभी के पराठे ही बनते हैं, लेकिन रोज-रोज वही स्वाद कभी-कभी बोर कर देता है. ऐसे में अगर आपको कुछ नया, चटपटा और हेल्दी ऑप्शन मिल जाए तो बात ही अलग हो जाती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रियंका कपूर ने एक खास रेसिपी शेयर की है-अचारी छोले पराठा. ये पराठा न सिर्फ खाने में अलग और मजेदार लगता है, बल्कि इसमें उबले हुए छोले होने की वजह से यह प्रोटीन से भरपूर भी है. साथ ही इसमें इस्तेमाल होने वाला अचारी तड़का इसे एकदम नया ट्विस्ट देता है, जो हर बाइट में अलग स्वाद देता है.

खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता, इसलिए यह ऑफिस जाने वालों, बच्चों के टिफिन और जल्दी में रहने वालों के लिए एकदम परफेक्ट है, अगर आप भी अपने नाश्ते में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें, अगर आप अपने नाश्ते को थोड़ा एक्साइटिंग बनाना चाहते हैं, तो अचारी छोले पराठा एक शानदार ऑप्शन है. इसमें छोले, मसाले और आटे का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो स्वाद और सेहत दोनों को बैलेंस करता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

सबसे पहले छोले तैयार करें
इस रेसिपी की शुरुआत उबले हुए छोलों से होती है. एक बड़े बाउल में एक कप उबले हुए छोले लें और उन्हें अच्छे से मैश कर लें. ध्यान रखें कि बड़े टुकड़े न रहें, वरना पराठा बेलते समय फट सकता है. छोले आपको दिनभर एक्टिव रखने में मदद करते हैं और पेट भी देर तक भरा रखते हैं.

ताजी सब्जियों का सही कॉम्बिनेशन
अब मैश किए हुए छोलों में बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. ये सभी चीजें पराठे के स्वाद को काफी बढ़ा देती हैं. प्याज हल्का क्रंच देता है, जबकि धनिया एक फ्रेश खुशबू जोड़ता है.

आटा और दही का मेल
अब इसमें खपली गेहूं का आटा या सामान्य गेहूं का आटा मिलाएं. इसके बाद 2-3 चम्मच ताजी दही डालें. दही पराठे को अंदर से मुलायम बनाती है और हल्का खट्टापन भी देती है, जो अचारी फ्लेवर के साथ बहुत अच्छा लगता है. अब इसमें नमक, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और अमचूर डालकर अच्छे से मिक्स करें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अचारी तड़का-पूरी रेसिपी का दिल
इस रेसिपी की असली जान इसका तड़का है. एक छोटे पैन में देसी घी गरम करें और उसमें कलौंजी, सौंफ, जीरा और मेथी दाना डालें. जैसे ही ये मसाले चटकने लगें, गैस बंद कर दें और इस गरम तड़के को सीधे आटे के मिश्रण में डाल दें. यही स्टेप इस पराठे को अचारी स्वाद देता है.

आटा गूंथना और रेस्ट देना
अब सारे मिश्रण को मिलाकर नरम आटा गूंथ लें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा कड़ा न हो. आटा तैयार होने के बाद इसे ढककर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे आटा सेट हो जाता है और बेलना आसान हो जाता है.

पराठे बेलना और सेंकना
अब आटे की छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें गोल बेल लें. तवे को गरम करें और पराठे को दोनों तरफ से घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंकें. जब पराठा कुरकुरा और हल्का ब्राउन हो जाए, तो इसे उतार लें.

क्यों है यह पराठा खास?
यह पराठा सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि हेल्थ के लिए भी अच्छा है. छोले प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं. खपली गेहूं पाचन के लिए हल्का होता है और दही इसे और आसान बनाती है. इसके अलावा, अचारी मसाले स्वाद को इतना अलग बना देते हैं कि यह पराठा बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment