Last Updated:

Fried Rice Recipe: रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो घर पर आसानी से फ्राई राइस बना सकते हैं. चावल, शिमला मिर्च, प्याज, गाजर, मटर और दूसरी सब्जियों से तैयार यह रेसिपी कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है.

आजकल लोग रोज-रोज एक जैसा नाश्ता करने के बजाय कुछ नया और स्वादिष्ट खाना पसंद करते हैं.अगर आप भी सुबह के नाश्ते या शाम के समय कुछ अलग और चटपटा खाने का मन बना रहे हैं, तो घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा फ्राई राइस तैयार कर सकते हैं,इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और थोड़ी सी तैयारी के बाद कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट फ्राई राइस बनकर तैयार हो जाता है.

फ्राई राइस बनाने के लिए सबसे पहले आपको कुछ सामान्य सब्जियों की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए बाजार से शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, हरी मटर, गाजर, हरी मिर्च और अदरक ले आएं,आप चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से बीन्स, पत्तागोभी या कॉर्न जैसी सब्जियां भी इसमें शामिल कर सकते हैं.

अब फ्राई राइस बनाने के लिए चावल तैयार कर लें. इसके लिए बचे हुए चावल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर ताजे चावल बना रहे हैं तो उन्हें ज्यादा गलने न दें, चावल को पकाने के बाद कुछ देर ठंडा होने दें ठंडे अलग-अलग दाने वाले चावल से फ्राई राइस ज्यादा अच्छा बनता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर और हरी मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट ले. अदरक को भी बारीक काट लें.इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म कर के इनको अच्छी तरह लाल कर लें.

सब्जियों को इतना ही पकाएं कि उनका कच्चापन निकल जाए, लेकिन उनका हल्का कुरकुरापन बना रहे,इसके बाद आप इसमें स्वाद के अनुसार नमक, काली मिर्च और सोया सॉस डाल सकते हैं. मसालों को सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिलाएं.

अब तैयार चावल को कड़ाही में डालें और सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिलाएं. गैस की आंच तेज रखें और चावल को हल्के हाथ से चलाते हुए कुछ मिनट तक फ्राई करें,इस दौरान ध्यान रखें कि चावल टूटे नहीं. आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा चिली सॉस या टोमैटो सॉस भी डाल सकते हैं. जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आपका फ्राई राइस तैयार हो जाएगा.

अब तैयार फ्राई राइस को प्लेट में निकालकर ऊपर से हरी धनिया या बारीक कटी हरी प्याज डालकर खा सकते है. गर्मागर्म फ्राई राइस को आप सुबह नाश्ते या शाम के स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी खास कुकिंग स्किल की जरूरत नहीं है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment