Last Updated:

Chhattisgarhi Chulha chicken recipe: गर्मी के दिनों में कम मसाले वाला छत्तीसगढ़िया चूल्हा चिकन स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतरीन है. लकड़ी के चूल्हे की धीमी आंच पर पकने से इसका स्वाद बेहद खास हो जाता है. देसी मसालों और घरेलू तरीके से तैयार यह चिकन गांव की पारंपरिक रसोई की पहचान है. इसे गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसकर देसी स्वाद का आनंद लिया जा सकता है.

Chhattisgarhi Chulha chicken recipe: गर्मी के मौसम में लोग अक्सर हल्का, स्वादिष्ट और कम मसाले वाला खाना पसंद करते हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ के गांव-देहात में पारंपरिक चूल्हे पर बनने वाला देसी चिकन बेहतरीन विकल्प साबित होता है. लकड़ी के चूल्हे की धीमी आंच पर पकने वाला यह चिकन कम मसालों के बावजूद बेहद स्वादिष्ट बनता है. देसी मसालों की हल्की खुशबू और प्राकृतिक स्वाद इसे खास बनाते हैं. आइए जानते हैं गर्मियों के लिए हल्के मसालों के साथ बनने वाली छत्तीसगढ़िया चूल्हा चिकन की आसान रेसिपी…

सबसे पहले चिकन की तैयारी
ताजा चिकन को अच्छी तरह साफ पानी से धो लें. इसमें थोड़ा सा हल्दी और नमक मिलाकर 5 से 10 मिनट तक रख दें. इससे चिकन की कच्ची गंध दूर हो जाती है और स्वाद भी बेहतर हो जाता है.

चूल्हे पर चिकन को हल्का पकाना
कड़ाही को चूल्हे पर चढ़ाकर थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें और फिर चिकन डालकर ढक दें. स्वादानुसार नमक मिलाकर करीब 8 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. जब चिकन हल्का पक जाए, तो उसे अलग बर्तन में निकाल लें.

कम मसालों का देसी तड़का
उसी कड़ाही में थोड़ा तेल डालें. जीरा, तेजपत्ता और कुछ साबुत मसाले डालकर तड़का लगाएं. फिर लहसुन और प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद हल्दी, थोड़ी लाल मिर्च और हल्का चिकन मसाला डालकर मसाले को अच्छे से पकाएं.

धीमी आंच पर तैयार करें स्वादिष्ट चिकन
अब पहले से पका हुआ चिकन मसाले में डाल दें. अच्छी तरह मिलाकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. चाहें तो थोड़ा हरा धनिया डालकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं.

तैयार है छत्तीसगढ़िया चूल्हा चिकन
कम मसालों और देसी तरीके से बना यह चूल्हा चिकन गर्मी के दिनों में स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखता है. इसका सादा लेकिन लाजवाब स्वाद छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रसोई की असली पहचान है. इसे गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसें और देसी स्वाद का आनंद लें.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Write A Comment