जन्माष्टमी पर कई तरह के पकवान और मिठाइयों ठाकुर जी के लिए तैयार की जाती हैं। कान्हा के पसंदीदा मिष्ठान बनाकर उन्हें भोग लगाया जाता है। ऐसे में अगर आप घर में शुद्ध और व्रत में खाई जाने वाली मिठाई बनाना चाहते हैं तो मेवा पाग बना सकते हैं। मेवा पाग खाने में बहुत टेस्टी और बनाने में आसान है। इसे आप लड्डू गोपाल को भोग के रूप में अर्पित करें और खुद भी उपवास में खाएं। आइये जानते है मेवा पाग की रेसिपी।

मेवा पाग की रेसिपी

पहला स्टेप- मेवा पाग बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर गर्म होने दें। अब घी में 1 कटोरी बादाम डालें। बादाम को हल्का रोस्ट कर लें। अब घी में 1 छोटी कटोरी काजू डालकर भून लें। अब आधा कटोरी किशमिश को भी हल्का भून लें।

दूसरा स्टेप- अब कड़ाही में 1 कटोरी मखाना डालकर भून लें। अब 1 चम्मच घी और डालकर कद्दूकस किया हुआ नारियल भून लें। अब काजू बादाम किशमिश को ग्राइंडर में डालकर मिक्स कर लें। भुने हुए मखाने को भी मिक्सर में डालकर पीस लें।

तीसरा स्टेप- अब इस पूरे मिश्रण में भुना हुआ नारियल मिला दें। मेवा पाग के लिए मिश्रण तैयार है। अब एक कड़ाही या पैन में 1 चम्मच देसी घी डालें। घी में कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और गुड़ को पिघलने दें। गुड़ जब पिघल जाए तो इसमें तैयार किया हुआ मिश्रण डाल दें।

चौथा स्टेप- अब ऊपर से थोड़ा पॉपी सीड्स यानि पोस्ता दाना डालें। अब थोड़े खरबूजे और तरबूज के बीज डालें। स्वाद और खुशबू के लिए इलायची पाउडर मिलाएं। अब सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। एक प्लेट को घी लगाकर ग्रीस करें। अब इसमें तैयार पूरा मिश्रण डालकर दबाते हुए सेट कर दें। सजाने के लिए कटे हुए नारियल के टुकड़े, पिस्ता, किशमिश और काजू लगाएं।

पांचवां स्टेप- हल्का ठंडा होने पर इसे काट लें। स्वादिष्ट और पौष्टिक मेवा पाग बनकर तैयार है। इससे आप जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को भोग लगा सकते हैं। इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं है और न ही इसमें मावा की जरूरत पड़ती है। आप इसे बनाकर महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

 





Source link

Write A Comment