Feb 12, 2022
12:55 PM (IST)
दिल्ली ने वॉर्नर को खरीदा
डेविड वॉर्नर को लेकर सभी टीमें रुचि दिखा रही थी लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स 6.25 करोड़ रुपये में अपना बनाने में सफल रही। दिल्ली ने इस तरह एक और शानदार खिलाड़ी को अपना बना लिया है।
Feb 12, 2022
12:51 PM (IST)
क्विंटन 6.25 करोड़ में लखनऊ के हुए
डुप्लेसी के बाद अब क्विंटन डी कॉक की बारी। लखनऊ ने बोली की शुरुआत की है। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले डी कॉक को खरीदने में मुंबई और दिल्ली भी रुचि दिखा रहा है। इस तरह बोली पहुंची 6 करोड़ के पार और फिर आखिर में लखनऊ ने 6.25 करोड़ में मार ली बाजी।
Feb 12, 2022
12:45 PM (IST)
डुप्लेसी RCB में गए
शमी के बाद फॉफ डुप्लेसी की बारी है। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले डुप्लेसी को लेकर RCB और दिल्ली के बीच जोरदार टक्कर चल रही है। बोली 6 करोड़ को पार कर गई है। इस बीच चेन्नई भी बोली में कूद गई है लेकिन RCB ने 7 करोड़ में आखिरकार डुप्लेसी को खरीद लिया है।
Feb 12, 2022
12:43 PM (IST)
शमी पहुंचे गुजरात
गुजराज टाइटन्स ने मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की है।
Feb 12, 2022
12:41 PM (IST)
शमी को लेकर जबरदस्त टक्कर
मोहम्मद शमी को लेकर गुजरात और RCB के बीच टक्कर चल रही है और बोली 5 करोड़ के पार पहुंच गई है।
Feb 12, 2022
12:38 PM (IST)
केकेआर में पहुंचे अय्यर
श्रेयस अय्यर को कोलकाता ने 12.25 करोड़ में खरीद लिया है। अय्यर एक कप्तान मैटिरियल है और ये केकेआर के लिए बेहतरीन खरीद साबित हो सकती है।
Feb 12, 2022
12:35 PM (IST)
अय्यर पर लग रही जमकर बोली
अब आए हैं श्रेयस अय्यर जिनका सभी टीमें बेसब्री से इंतजार कर रही थी। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले अय्यर को लेकर सभी टीमें रुचि दिखा रही हैं। इस तरह अय्यर पर बोली 10 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
Feb 12, 2022
12:33 PM (IST)
राजस्थान के हुए बोल्ट
आखिरी समय में बाजी मारते हुए राजस्थान ने ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।
Feb 12, 2022
12:31 PM (IST)
बोल्ट की बारी
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पर अब बोली लग रही है। बोल्ट को खरीदने में RCB और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने आ गए हैं और बोली 7 करोड़ को पार कर गई है।
Feb 12, 2022
12:29 PM (IST)
पंजाब ने रबाडा को बनाया अपना
पंजाब ने कगिसो रबाडा को 9.25 करोड़ रुपये में अपना बना लिया है। ये एक शानदार बिड रही।
Feb 12, 2022
12:25 PM (IST)
अब रबाडा की बारी
ऑक्शन में अब कगिसो रबाडा की बारी है। तेज गेंदबाज रबाडा IPL के शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं और उनको खरीदने के लिए दिल्ली और गुजरात आमने-सामने हैं। बोली 8 करोड़ को पार कर चुकी है।
Feb 12, 2022
12:23 PM (IST)
कोलकाता ने पैट कमिंस को खरीदा
आखिरकार कोलकाता ने पैट कमिंस को 7.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
Feb 12, 2022
12:21 PM (IST)
कमिंस को लेकर टक्कर जारी
पैट कमिंस पर बोली लगने का सिलसिला शुरु हो चुका है। कोलकाता और गुजरात कमिंस को खरीदने में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले कमिंस की बोली 5 करोड़ के पार पहुंच गई है।
Feb 12, 2022
12:18 PM (IST)
राजस्थान के हुए अश्विन
अश्विन पर बोली दिल्ली ने शुरु की थी और फिर राजस्थान रेस में कूद पड़ा। आखिरकार राजस्थान ने 5 करोड़ में अश्विन को अपना बना लिया।
Feb 12, 2022
12:17 PM (IST)
अश्विन पर लग रही है बोली
धवन के बाद अब आर अश्विन पर बोली लगनी शुरु हो गई है। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले अश्विन पर बोली 4 करोड़ के पार पहुंच गई है।
Feb 12, 2022
12:15 PM (IST)
पंजाब ने धवन को खरीदा
जबरदस्त टक्कर के बाद पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इस तरह धवन हुए पंजाब किंग्स के।
Feb 12, 2022
12:12 PM (IST)
धवन को लेकर जबरदस्त टक्कर
धवन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं और उन पर बोली लगनी शुरु हो गई है। धवन को लेकर राजस्थान और दिल्ली के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। बोली 5 करोड़ के पार पहुंच गई है।
Feb 12, 2022
12:09 PM (IST)
मेगा ऑक्शन शुरु
ब्रजेश पटेल का संबोधन खत्म होने के साथ ही मेगा ऑक्शन का आगाज हो चुका है। इस ऑक्शन में 600 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। सबसे पहले शिखर धवन पर बोली लग रही है।
Feb 12, 2022
12:04 PM (IST)
किसी भी समय मेगा ऑक्शन का आगाज
IPL के चैयरमेन ब्रजेश पटेल ने मेगा ऑक्शन से पहले अपना संबोधन शुरु कर दिया है। अब किसी भी समय मेगा ऑक्शन का आगाज हो सकता है।
Feb 12, 2022
11:57 AM (IST)
ऑक्शन के लिए पहुंचे सौरव गांगुली
मेगा ऑक्शन के लिए सभी टीमों के प्रतिनिधि और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली पहुंच चुके हैं। अब से कुछ मिनटों बाद ऑक्शन होने जा रहा है।
Feb 12, 2022
11:54 AM (IST)
इन ऑलराउंडरों पर होंगी नजरें
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में जिन ऑलराउंडरों का जलवा रहेगा उसमें जेसन होल्डर, हर्षल पटेल, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श शामिल हैं।
Feb 12, 2022
11:45 AM (IST)
2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में 48 खिलाड़ियों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है जिसमें 31 विदेशी और 17 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।
Feb 12, 2022
11:38 AM (IST)
कप्तानी की काबिलियत रखते हैं ये 4 खिलाड़ी
श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर और जेसन होल्डर खिलाड़ी के अलावा किसी भी टीम के लिए बेहतर कप्तान साबित हो सकते हैं। ऐसे में इन 4 खिलाड़ियों के लिए जबरदस्त बोली देखने को मिल सकती है।
Feb 12, 2022
11:28 AM (IST)
कोलकाता का फनी ट्वीट
कोलकाता ने मेगा ऑक्शन से पहले शेयर किया मजेदार ट्वीट!
Feb 12, 2022
11:23 AM (IST)
ऑक्शन के लिए SRH की तैयारियां पूरी
Feb 12, 2022
11:20 AM (IST)
सज चुका है मेगा ऑक्शन का मंच
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन का मंच पूरी तरह से सज चुका हैं और अब से कुछ देर बाद खिलाड़ियों पर बोली लगने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। सभी 10 टीमें पूरी तैयारी के साथ आज के मेगा ऑक्शन में उतरेंगी।
Feb 12, 2022
11:07 AM (IST)
10 नए खिलाड़ियों ने मारी एंट्री
मेगा ऑक्शन पूल में शुक्रवार को 10 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई। इन 10 नए खिलाड़ियों में अग्निवेश अयाची, रोहन राणा, नीतीश रेड्डी, हार्दिक टैमोर, मिहिर हिरवानी,साईराज पाटिल, मोनू सिंह, निवेतन राधाकृष्णन, लांस मॉरिस, एरॉन हार्डी शामिल हैं।
Feb 12, 2022
11:04 AM (IST)
मुंबई की तैयारी पूरी
मुंबई इंडियंस भी ऑक्शन में दांव लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Feb 12, 2022
11:03 AM (IST)
कोलकाता ने कसी कमर
कोलकाता नाइट राइडर्स मेगा ऑक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Feb 12, 2022
10:57 AM (IST)
आज होगी पैसों की बारिश
आज मेगा ऑक्शन में वार्नर के अलावा रबाडा, चाहर और ठाकुर जैसे खिलाड़ियों पर भी पैसों की जमकर बारिश होने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ी 10 करोड़ से भी ज्यादा की रकम में बिक सकते हैं।
Feb 12, 2022
10:50 AM (IST)
वॉर्नर को खरीदने के लिए मच सकती है होड़
विदेशी खिलाड़ियों में डेविड वार्नर पर तगड़ी बोली लगने की उम्मीद है क्योंकि वह फॉर्म में है और SRH को अपनी कप्तानी में एक बार चैंपियन भी बना चुके हैं।
Feb 12, 2022
10:31 AM (IST)
नीलामी में इन देशों के हैं सबसे ज्यादा खिलाड़ी
नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के 47, वेस्ट इंडीज़ के 34, साउथ अफ़्रीका के 33, इंग्लैंड के 24, न्यूज़ीलैंड के 24 और श्रीलंका के 23 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा।
Feb 12, 2022
10:23 AM (IST)
इनके पर्स में हैं सबसे ज्यादा पैसे
पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे ज्यादा ₹72,00,00,000 हैं, जबकि हैदराबाद के पर्स में ₹68,00,00,000 हैं।
Feb 12, 2022
10:06 AM (IST)
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर !
आज मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर पर रिकॉर्ड बोली लगने की उम्मीद है। वहीं, शार्दुल ठाकुर और ईशान किशन के लिए टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल सकती है।
Feb 12, 2022
10:00 AM (IST)
ऑक्शन तैयारी!
Feb 12, 2022
9:57 AM (IST)
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 !
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आज पहला दिन है। ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु के होटल आईटीसी गार्डेनिया में किया जा रहा है। ऑक्शन की शुरुआत दोपहर के 12 बजे से होगी। आईपीएल के इस नए सीजन में कुल टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस मेगा ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है जिसमें 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
वहीं ऑक्शन के पहले दिन कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिलाकर लगभग 100 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी।