Pan Gulkand Sharbat Recipe: गर्मी का मौसम आते ही शरीर में थकान, चिड़चिड़ापन और डिहाइड्रेशन जैसी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं. ऐसे में हर किसी का मन कुछ ठंडा, मीठा और फ्रेश पीने का करता है, लेकिन रोज-रोज एक जैसा नींबू पानी या बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स पीना जल्दी बोरिंग लगने लगता है, अगर आप भी इस गर्मी कुछ नया और स्वाद से भरपूर ट्राई करना चाहते हैं, तो पान-गुलकंद शरबत आपके लिए एकदम परफेक्ट ड्रिंक हो सकता है. इसका स्वाद जितना शानदार होता है, उतना ही यह शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम भी करता है.

खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर की आसान चीजों से सिर्फ 5 मिनट में तैयार किया जा सकता है. पान की खुशबू, गुलकंद की मिठास और सौंफ का ठंडा असर इस शरबत को गर्मियों का सुपर ड्रिंक बना देता है. यही वजह है कि अब लोग इसे सिर्फ शादी या रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं रखते, बल्कि घर पर भी बड़े मजे से बना रहे हैं.

क्यों खास है पान-गुलकंद शरबत
पान-गुलकंद शरबत सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. पान के पत्तों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को तरोताजा रखने में मदद करते हैं. वहीं गुलकंद शरीर की गर्मी कम करने के लिए जाना जाता है. गर्मियों में जब तेज धूप और लू से हालत खराब होने लगती है, तब यह ड्रिंक शरीर को अंदर से कूल रखने में मदद करता है. इस शरबत में इस्तेमाल होने वाली सौंफ भी पेट के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. इससे पाचन बेहतर रहता है और भारीपन महसूस नहीं होता, अगर किसी को मुंह के छाले, एसिडिटी या गर्मी की वजह से बेचैनी महसूस होती है तो यह ड्रिंक राहत पहुंचा सकता है.

पान-गुलकंद शरबत बनाने के लिए जरूरी चीजें
-कलकत्ता या बनारसी पान के पत्ते -4 से 5
-गुलकंद -2 बड़े चम्मच
-भीगी हुई सौंफ -1 बड़ा चम्मच
-इलायची पाउडर -आधा छोटा चम्मच
-ठंडा दूध या ठंडा पानी -2 गिलास
-बर्फ के टुकड़े -जरूरत के हिसाब से

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

पान-गुलकंद शरबत बनाने का आसान तरीका

1. पान का पेस्ट तैयार करें
सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छे से धो लें ताकि उनमें लगी धूल साफ हो जाए. अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद मिक्सर जार में पान के पत्ते, गुलकंद और भीगी हुई सौंफ डालें. थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे अच्छी तरह पीस लें और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.

2. शरबत तैयार करें
अब एक बड़े बर्तन में ठंडा दूध या ठंडा पानी डालें. इसमें तैयार किया गया पान-गुलकंद पेस्ट मिला दें, अगर आप ज्यादा क्रीमी स्वाद चाहते हैं तो दूध का इस्तेमाल करें, जबकि हल्का और फ्रेश टेस्ट चाहिए तो पानी बेहतर रहेगा.

3. फ्लेवर बढ़ाएं
अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इलायची की खुशबू शरबत का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है.

4. सर्विंग का तरीका
गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से तैयार शरबत डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें. चाहें तो ऊपर से बारीक कटा पान या टूटी-फ्रूटी डालकर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं.

गर्मी में क्यों पीना चाहिए ये शरबत
पान-गुलकंद शरबत शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद गुलकंद पेट को ठंडक देता है और शरीर की गर्मी कम करने में मदद करता है. यही वजह है कि गर्मियों में इसे पीने से काफी राहत मिलती है. जो लोग दिनभर धूप में बाहर रहते हैं, उनके लिए यह ड्रिंक काफी फायदेमंद हो सकता है. इसे पीने के बाद शरीर में इंस्टेंट फ्रेशनेस महसूस होती है. साथ ही इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.

घर आए मेहमानों को भी करें सर्व
अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं और आप कुछ अलग सर्व करना चाहते हैं, तो पान-गुलकंद शरबत एक शानदार ऑप्शन है. यह दिखने में भी रिच लगता है और स्वाद में भी काफी यूनिक होता है. कम समय में तैयार होने वाला यह ड्रिंक आपकी मेहमाननवाजी को खास बना सकता है.



Source link

Write A Comment