Powered by :

Last Updated:

लैपटॉप बार-बार हैंग हो रहा है, ज्यादा गर्म हो रहा है या बैटरी जल्दी खत्म हो रही है तो इसकी वजह सिर्फ हार्डवेयर खराबी नहीं हो सकती. रोजाना की कुछ गलत आदतें भी लैपटॉप की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ को प्रभावित कर सकती हैं. जानें चार्जर, चार्जिंग हीट, हीट, एंटीवायरस और सिस्टम क्लीनअप से जुड़ी 5 गलतियां जिन्हें आज ही छोड़ देना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

लैपटॉप यूज़ करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां? स्पीड होगी कमZoom

सस्ता Charger और Free Cleanup Tool पड़ सकता है महंगा! Laptop इस्तेमाल करते समय इन 5 गलतियों से बचें

कई बार ऐसा होता है कि काम के बीच लैपटॉप अचानक हैंग होने लगता है, फैन जोर-जोर से चलने लगता है या बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है. हम सोचते हैं कि लैपटॉप पुराना हो गया या हार्डवेयर में खराबी आ गई. असल में इसकी बड़ी वजह हमारी रोज की छोटी-छोटी गलत आदतें होती हैं. ये आदतें धीरे-धीरे लैपटॉप की स्पीड कम करती हैं, बैटरी खराब करती हैं और लाइफ घटा देती हैं.

अगर समय रहते इन्हें न सुधारा गया तो बाद में पछताना पड़ सकता है. यहां पांच ऐसी आदतें बताई जा रही हैं जिन्हें आज ही बदलना चाहिए.

पावर: पहली आदत है लैपटॉप को सिर्फ बैटरी पर चलाना. कई लोग बिजली होते हुए भी बैटरी मोड में काम करते हैं और बार-बार चार्ज-डिस्चार्ज करते रहते हैं. इससे बैटरी के चार्जिंग साइकल जल्दी खत्म हो जाते हैं और उसकी लाइफ घट जाती है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि बिजली उपलब्ध हो तो लैपटॉप को प्लग इन करके इस्तेमाल करें. एडवांस लैपटॉप प्लग इन रहने पर भी बैटरी को सुरक्षित रखते हैं.

चार्जर: दूसरी आदत है सस्ते या बिना ब्रांड वाले चार्जर का इस्तेमाल. पैसे बचाने के चक्कर में लोग अनब्रांडेड चार्जर लगा लेते हैं. ये चार्जर सही वोल्टेज नहीं देते और करंट में उतार-चढ़ाव लाते हैं. इससे बैटरी खराब हो सकती है और मदरबोर्ड तक जलने का खतरा रहता है. हमेशा ओरिजिनल या अच्छी क्वालिटी का चार्जर ही इस्तेमाल करें.

हीट: तीसरी आदत है लैपटॉप को बिस्तर या सोफे पर रखकर चलाना. नरम सतह पर रखने से नीचे के वेंटिलेशन पोर्ट बंद हो जाते हैं. हवा नहीं निकल पाती तो लैपटॉप गर्म होने लगता है. ज्यादा गर्मी से प्रोसेसर स्लो हो जाता है और पार्ट्स खराब होने लगते हैं. साथ ही धूल भी अंदर घुस जाती है. हमेशा सख्त और साफ सतह पर ही लैपटॉप रखें.

एंटीवायरस: चौथी आदत है अलग से पेड एंटीवायरस इंस्टॉल करना. आजकल विंडोज या मैक में पहले से अच्छा एंटीवायरस आता है. अडिशनल सॉफ्टवेयर लगाने से सिस्टम पर बोझ बढ़ता है और लैपटॉप स्लो हो जाता है. बिल्ट-इन एंटीवायरस को नियमित अपडेट करते रहें तो काफी सुरक्षा मिल जाती है.

क्लीनअप:  पांचवीं आदत है फ्री सिस्टम क्लीनअप के विज्ञापनों पर क्लिक करना. इंटरनेट पर कई फर्जी टूल्स आते हैं जो नकली समस्याएं दिखाकर पैसे मांगते हैं. ये सॉफ्टवेयर वायरस भी डाल सकते हैं और सिस्टम को और स्लो बना देते हैं. सिस्टम साफ करने के लिए लैपटॉप के अपने टूल्स का इस्तेमाल करें.

इन पांच आदतों को छोड़कर आप लैपटॉप की स्पीड और लाइफ दोनों बचा सकते हैं. रेगुलर सफाई, सही चार्जिंग और अच्छी आदतें अपनाएं. छोटी सावधानी से बड़ा नुकसान टल सकता है. आज ही इन गलतियों को सुधारें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment