Lauki Kofta Recipe: लौकी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग मुंह बना लेते हैं. घर में जब भी लौकी की सब्जी बनती है, बच्चे हों या बड़े, अक्सर प्लेट से दूरी बना लेते हैं. वजह साफ है-इसे हेल्दी तो माना जाता है, लेकिन स्वाद में यह थोड़ी साधारण लगती है. मगर सच यह है कि अगर थोड़ी समझदारी और सही तरीका अपनाया जाए, तो यही लौकी एक शानदार और रिच डिश में बदल सकती है. आज हम आपको ऐसी ही एक कमाल की रेसिपी बता रहे हैं-ढाबा स्टाइल लौकी के कोफ्ते. यह डिश न सिर्फ स्वाद में दमदार होती है, बल्कि इसे खाने के बाद कोई भी अंदाजा नहीं लगा पाएगा कि यह वही साधारण लौकी है.

इसकी खास बात यह है कि इसमें मसालों का बैलेंस, क्रीमी ग्रेवी और सॉफ्ट कोफ्तों का मेल ऐसा होता है कि हर बाइट मजेदार लगती है, अगर आप भी घर के खाने में थोड़ा रेस्टोरेंट जैसा ट्विस्ट लाना चाहते हैं या बच्चों को हेल्दी चीजें मजे से खिलाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके बहुत काम आएगी. एक बार इसे ट्राई किया, तो यह आपकी फेवरेट लिस्ट में जरूर शामिल हो जाएगी.

लौकी के कोफ्ते ढाबा स्टाइल बनाने का आसान तरीका

जरूरी सामग्री
कोफ्ते के लिए
कद्दूकस की हुई लौकी, बेसन, हरी मिर्च, अदरक, नमक, तेल.

ग्रेवी के लिए
तेल या घी, जीरा, तेज पत्ता, प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, टमाटर प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, काजू पेस्ट या दही, कसूरी मेथी, गरम मसाला, क्रीम, हरा धनिया.

कोफ्ते बनाने की विधि
सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें. इसमें थोड़ा नमक डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि इसका पानी बाहर आ जाए. अब इसे अच्छे से निचोड़ लें. इसमें बेसन, हरी मिर्च और अदरक मिलाकर एक गाढ़ा मिक्स तैयार करें. छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें. ध्यान रखें कि आंच मीडियम हो, ताकि कोफ्ते अंदर तक अच्छे से पकें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

ग्रेवी बनाने का तरीका
कढ़ाई में तेल या घी गरम करें. इसमें जीरा और तेज पत्ता डालें. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और खुशबू आने तक पकाएं. फिर टमाटर प्यूरी डालकर मसाले-हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर मिलाएं. इसे तब तक पकाएं जब तक तेल ऊपर न दिखने लगे.

ढाबा जैसा रिच स्वाद लाने की ट्रिक
अगर आप असली ढाबा वाला स्वाद चाहते हैं, तो इसमें काजू पेस्ट या दही जरूर डालें. इससे ग्रेवी क्रीमी और गाढ़ी बनती है. अंत में कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें. यह छोटा सा स्टेप ही पूरी डिश का फ्लेवर बदल देता है. चाहें तो ऊपर से थोड़ी क्रीम डालकर इसे और भी रिच बना सकते हैं.

सर्व करने का सही तरीका
कोफ्तों को हमेशा सर्व करने से ठीक पहले ग्रेवी में डालें. इससे वे टूटते नहीं हैं और सॉफ्ट बने रहते हैं. ऊपर से हरा धनिया डालें और इसे गरमा गरम रोटी, नान या चावल के साथ सर्व करें.



Source link

Write A Comment