Lauki Galouti Kebab: आपके घर में लौकी का नाम सुनते ही बच्चे और बड़े नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं, तो अब यह शिकायत हमेशा के लिए खत्म हो सकती है. हर बार लौकी की वही सब्जी या रायता बनाने की जगह इस बार कुछ नया और स्वाद से भरपूर ट्राई करें. इन दिनों फूड क्रिएटर आरजू सेठी की “हाई प्रोटीन लौकी गलौटी कबाब” रेसिपी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें लौकी के साथ चना दाल और सोया चंक्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ प्रोटीन से भी भरपूर बन जाती है.

अगर आप जिम जाते हैं, वजन कम करना चाहते हैं या शाम की चाय के साथ हेल्दी स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बढ़िया साबित हो सकती है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए घंटों मेहनत नहीं करनी पड़ती. प्रेशर कुकर की मदद से सारी तैयारी जल्दी हो जाती है और कुछ आसान स्टेप्स के बाद आपके सामने बाहर जैसे मुलायम और स्वादिष्ट गलौटी कबाब तैयार हो जाते हैं.

हाई प्रोटीन लौकी गलौटी कबाब बनाने के लिए सामग्री
1. आधी लौकी (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
2. 1 कटोरी भीगी हुई चना दाल
3. 1 कटोरी भीगे हुए सोया चंक्स
4. 2 हरी मिर्च
5. 3-4 लहसुन की कलियां
6. 1 तेजपत्ता
7. 2 सूखी लाल मिर्च
8. 2-3 लौंग
9. 4-5 साबुत काली मिर्च
10. 1 छोटा चम्मच नमक
11. 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
12. 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
13. बारीक कटा हरा धनिया
14. थोड़ा तेल या घी
15. 1 गिलास पानी

सबसे पहले कुकर में सारी चीजें पकाएं
कटी हुई लौकी, भीगी चना दाल और भीगे हुए सोया चंक्स को प्रेशर कुकर में डाल दें. अब इसमें हरी मिर्च, लहसुन, तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च, लौंग और साबुत काली मिर्च मिलाएं. इसके बाद नमक और एक गिलास पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें.

तीन सीटी आने तक पकाएं
मीडियम आंच पर कुकर को तीन सीटी आने तक पकाएं. इस दौरान लौकी, चना दाल और सोया चंक्स पूरी तरह नरम हो जाएंगे. इससे कबाब का टेक्सचर काफी मुलायम बनेगा. गैस बंद करें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें.

मिक्सर में बनाएं स्मूद पेस्ट
कुकर ठंडा होने के बाद तेजपत्ता निकाल दें. बाकी सारी सामग्री को थोड़ा ठंडा करके मिक्सर में डालें और बिना अतिरिक्त पानी मिलाए गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अगर पेस्ट ज्यादा पतला होगा तो कबाब बनाना मुश्किल हो जाएगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अब तैयार करें कबाब का मिश्रण
तैयार पेस्ट को एक बाउल में निकालें. इसमें लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, थोड़ा नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इस मिश्रण से अपनी पसंद के छोटे या बड़े कबाब बना लें.

तवे पर सुनहरा होने तक सेकें
नॉन-स्टिक तवे पर हल्का तेल या घी लगाएं. तैयार कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक सेकें. क्योंकि सारी सामग्री पहले से पकी हुई होती है, इसलिए इन्हें ज्यादा देर तक पकाने की जरूरत नहीं पड़ती.

क्यों खास है यह रेसिपी?
इस रेसिपी में लौकी, चना दाल और सोया चंक्स का मेल इसे आम कबाब से अलग बनाता है. इसमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में मिलता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है. वहीं लौकी इसे हल्का और पचने में आसान बनाती है. यह रेसिपी बच्चों को लौकी खिलाने का भी शानदार तरीका है. अगर चाहें तो इसे दही की डिप, हरी चटनी या पुदीना चटनी के साथ परोस सकते हैं.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment