Last Updated:

Besan Bagja Recipe: बघेलखंड की मशहूर डिश ‘बगजा’ गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. बगजा दो तरह का होता है, एक कच्चे आम के पने में डुबोकर बनाते हैं बगजा जिसे टहुआ कहते हैं. दूसरा दही में डुबोकर बनाते हैं, जो एक तरह से रायते की तरह होता है, जिसे बघेलखंड की भाषा में मठहा बगजा कहते हैं.

Besan Bagja Recipe: बघेलखंड की मशहूर डिश ‘बगजा’ गर्मियों में खूब पसंद की जाती है. बेसन से बनी यह डिश मठहा (दही में डूबा) दो तरह से बनती है. यह डिश खासतौर पर त्योहारों और मेहमानों के स्वागत में बनाई जाती है. बगजा एक पारंपरिक डिश है. जिसे गर्मी के मौसम में हर घर मे बनाया जाता है. घर आए मेहमान की थाली तब तक अधूरी मानी जाती है, जब तक उसमें बगजा नहीं परोसा जाता है. इसलिए बगजा को आतिथ्य सत्कार के लिए बनी मठ्ठे की जलेबी भी कहा जाता है.

विंध्य क्षेत्र केवल अपनी प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक विरासत और प्राचीन परंपराओं के अलावा बघेली स्वादिष्ट और लजीज पकवानों के लिए भी जाना जाता है. यहां कई ऐसे व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलता है, जो पूरी दुनिया में सबसे अलग होते हैं. बघेलखंड के लजीज व्यंजन खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए लाभदायक होते हैं, जिन्हें हर कोई खूब में पसंद करते हैं. विंध्य क्षेत्र की खास डिश ‘बगजा’ गर्मी का सबसे अच्छा और खास पकवान होता है. विंध्य के पकवानों में ये मुख्य व्यंजन है.

दही में या आम पने में डुबोकर बनाएं 
बगजा बनाने के लिए सबसे पहले बेसन का घोल बनाते हैं. फिर उसमें एक चुटकी हल्दी और एक चुटकी नमक डालते हैं. उसे एक पन्नी के कोन में भरकर गर्म तेल में जलेबी की तरह तलते हैं (बाजार में बगजे का सांचा मिल जाता है). इसके बाद बगजे को तेल से छान लेते हैं और फिर उसे ठंडा होने के लिए रख देते हैं. बगजा दो तरह का होता है, एक कच्चे आम के पने में डुबोकर बनाते हैं बगजा जिसे टहुआ कहते हैं. दूसरा दही में डुबोकर बनाते हैं, जो एक तरह से रायते की तरह होता है, जिसे बघेलखंड की भाषा में मठहा बगजा कहते हैं. मठहा बगजा में केवल मठ्ठे में भूना पिसा जीरा पाउडर और हरी धनिया पत्ती डालते हैं फिर उसमें हींग, जीरा, लहसुन, खड़ी लाल मिर्च, कढी पत्ते का तड़का लगाते हैं. थोड़ा ठंडा होने के बाद उसमे बगजा डाल देते हैं.

पने वाला बगजा ऐसे बनाएं
टहुआ बनाने के लिए पहले आम को पानी में उबालकर उसे ठंडा करने के बाद आम का रस निकालके उसका पना बनाते हैं, फिर उसमें गुड़ और नमक मिला लेते हैं. फिर उस पने में तड़का लगाते हैं, लहसुन, जीरा, हींग और मिर्ची का तड़का लगाके उसे थोड़ी देर उबालते हैं. फिर उस पने को ठंडा करने के बाद उसमें बगजा डाल देते हैं. इस प्रकार स्वादिष्ट पकवान बगजा बनाया जाता है.

आम पना बगजा का स्वाद ही अलग
रीवा की बघेली लोकगीत कलाकार रीती सरगम कहती हैं कि आम पना बघेलखंड के जायकेदार व्यंजनों में से एक है. आम पना बगजा स्वाद में खट्टा मीठा रहता है, जो हर किसी को पसंद आता है. यह डिश विंध्य और बघेली व्यंजनों में स्पेशल डिश मानी जाती है. घर में कोई मेहमान आए या फिर कोई प्रोग्राम हो या फिर त्योहार, विंध्य के लोग लजीज व्यंजन आम पना का बगजा बनाना नहीं भूलते हैं, जो बघेलखंड की सबसे मशहूर और प्रचलित डिश है, जिसके स्वाद के लोग दीवाने हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link

Write A Comment