Last Updated:

Chawal Ki Kachri Recipe: बहराइच की फूलन देवी ने ‘गणेश प्रेरणा समूह’ से जुड़कर तंगी को मात दी और घर बैठे आलू-चावल के पापड़ का सफल बिजनेस शुरू किया. अक्सर होली के बाद घरों में पापड़-कचरी खत्म हो जाते हैं, जिससे लोग बाजार की नमकीन पर निर्भर हो जाते हैं. लेकिन फूलन देवी की इस खास रेसिपी से आप घर के बचे हुए चावल का इस्तेमाल कर बाजार जैसी क्रिस्पी कचरी और स्वादिष्ट आलू के पापड़ आसानी से मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

Chawal Ki Kachri Recipe: होली का त्योहार बीतते ही घरों में सालभर के लिए बने पापड़ और कचरी धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं. इसके बाद अक्सर लोग चाय के साथ या मेहमानों के आगे परोसने के लिए बाजार की मिलावटी और महंगी नमकीन पर निर्भर हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में बचे हुए रोजाना के चावल से भी आप बाजार जैसी क्रिस्पी और स्वादिष्ट कचरी तैयार कर सकते हैं? बहराइच की फूलन देवी ने एक ऐसा आसान और घरेलू फॉर्मूला शेयर किया है, जिससे न सिर्फ आपकी रसोई का वेस्ट चावल इस्तेमाल हो जाएगा, बल्कि आपको बाहर से नमकीन लाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं पापड़ और कचरी बनाने की यह बेहद आसान विधि.

स्वयं सहायता समूह से बदली फूलन देवी की किस्मत
फूलन देवी बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में छोटे से गांव सिसवारा गांव की रहने वाली है, घर में पैसों की तंगी और कामकाज भी कोई नहीं, तब सोचा क्यों ना कुछ ऐसा किया जाए जिससे कुछ कमाई भी हो सके और घर बैठे काम भी, तब फूलन देवी ने गणेश प्रेरणा समूह से जुड़कर अपनी किस्मत आजमाई और शुरू कर दिया आलू और चावल के पापड़ बनाने का काम अब घर पर ही बनती है पापड़ और घर से ही हो जाती है बिक्री.

घर पर आसानी से ऐसे बनाएं आलू के पापड़
फूलन देवी ने पापड़ की रेसिपी बताते हुए कहां है अगर आप चाहे तो घर पर भी आराम से तैयार कर सकते हैं. अगर आप आलू का पापड़ बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले बड़े आकार के आलू को लेकर अच्छे से ब्वॉयल करना होता है, जब आलू ब्वॉयल हो जाए तो फिर ठंडा करके आलू को मिक्सर या सिलौटी पर अच्छे से पीस लेना होता है और फिर इसमें आवश्यकता अनुसार लाल मिर्च, नमक आदि मसाला मिलकर आकार देकर ट्रांसपेरेंट पॉलिथीन पर रखकर सुखा लेना होता है दो से चार दिन तक लगातार धूप लगने के बाद यह अच्छे से सूख जाते हैं. फिर तलकर खाने योग्य हो जाते हैं इस तरह आलू के पापड़ आसानी से बना सकते हैं.

बचे हुए चावल से ऐसे तैयार करें क्रिस्पी कचरी
चावल की कचरी बनाने के लिए अगर चावल बच जाता है तो आप उससे भी बना सकते हैं. नहीं तो आप अगर अधिक बनाना चाहते हैं तो चावल को पतेली या कुकर में अधिक पानी डालकर गिला बनाकर भी बना सकते हैं. इसके अलावा घर के अंदर अगर बच जाए चावल तो उसकी भी बना ले कचरी इसको बनाने के लिए आपको बचे हुए चावल में थोड़ा सा पानी मिलाकर उसको गिला कर लेना है. फिर उसको अच्छे से पीस लेना है पीसने के बाद आप अगर चाहे तो उसमें कुछ मसाला आदि मिला सकते हैं, और चाहे तो सादा भी बना सकते हैं इसके बाद आप चलनी या फिर कपड़े दपति की किप्पी बनाकर जलेबी की तरह धूप में रखकर सुखा सकते हैं. इस तरह कचरी बनकर तैयार हो जाती है और जब तलकर इसका सेवन आप करते हैं तो बड़ी ही स्वादिष्ट लगती है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Write A Comment