वैभव सूर्यवंशी इस वक्त मैदान से बाहर हैं। उनका इंटरनेशनल डेब्यू हो चुका है। पहली सीरीज में तो वे फेल रहे, लेकिन इसके बाद जब जिम्बाब्वे पहुंचे तो वहां उनका जलवा देखने के लिए मिला। इस बीच टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर है, लेकिन उस टीम में वैभव को शामिल नहीं किया गया है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा। इस बीच सवाल है कि अब वैभव इंटरनेशनल मैच कब खेलेंगे, वो हम आपको बताएंगे, लेकिन उससे पहले डोमेस्टिक क्रिकेट में उनकी परीक्षा होगी।
इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने किया था अपना इंटरनेशनल डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान किया था। पहली सीरीज में उनका जलवा देखने के लिए नहीं मिला। वे छोटे छोटे स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन जब जिम्बाब्वे पहुंचे तो जबरदस्त बल्लेबाजी की। इस बीच टीम इंडिया अब शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका में है, जहां दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज के दौरान कोई वनडे और टी20 मैच नहीं होगा। यही वजह है कि वैभव इस टीम में नहीं है। भारतीय टीम अब लंबे ब्रेक के बाद टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।
अक्टूबर में खेली जाएगी भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज
इस साल अक्टूबर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में होना है। इसके लिए उम्मीद है कि सितंबर के आखिर में टीम घोषित कर दी जाएगी। अगर वे इस टीम में चुने गए तो 6 अक्टूबर को वे इंटरनेशनल मैच खेलते हुए दिखेंगे। लेकिन इससे पहले वे दलीप ट्रॉफी में दिखाई देंगे।
दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी करेंगे ईस्ट जोन की उपकप्तानी
दलीप ट्रॉफी का आगाज 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। पहले दिन ईस्ट जोन और नार्थ ईस्ट जोन के बीच मैच खेला जाएगा। वैभव को इस बार ईस्ट जोन की टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम के कप्तान ईशान किशन हैं और वैभव को उनके डिप्टी की भूमिका अदा करनी होगी। ये टूर्नामेंट असल में वैभव के लिए परीक्षा का वक्त होगा। दरअसल दलीप ट्रॉफी प्रथम श्रेणी मैच होता है, यानी ये टेस्ट की तरह खेला जाता है। इसमें आक्रामक खेल की जरूरत नहीं होती। यहां बल्लेबाज के पास पर्याप्त वक्त और ओवर होते हैं।
अब तक अच्छा नहीं रहा है प्रथम श्रेणी में वैभव का प्रदर्शन
वैभव ने अब तक चाहे भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेले हों या फिर आईपीएल। वे ज्यादातर टी20 मैच ही खेलते हैं। जहां तेजी से रन बनाने होते हैं। साथ ही फील्डिंग की भी पाबंदियां होती हैं, लेकिन टेस्ट या फिर प्रथम श्रेणी मैच में ऐसा नहीं होता। इसलिए लंबी पारियां खेलने वाला बल्लेबाज ही श्रेष्ठ माना जाता है। अब तक जो भी मैच वैभव ने प्रथम श्रेणी में खेले हैं, उसमें उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में देखना होगा कि अब जबकि वैभव स्टार बन चुके हैं तो प्रथम श्रेणी मैच में कैसी बल्लेबाजी करते हैं।
यह भी पढ़ें
इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, एशियन लीजेंड्स लीग में संडे को होगा आमना- सामना
ODI world Cup 2027 में बनेगा नया कीर्तिमान, आईसीसी ने अभी से कर दिया ऐलान