Last Updated:

Agra Famous Kachori: ताजनगरी आगरा सिर्फ अपनी ऐतिहासिक इमारतों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब और बेमिसाल जायके के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है. यहां की सुबह की शुरुआत चटपटी कढ़ी-कचौरी के बिना अधूरी मानी जाती है. अगर आप भी कचौरी के शौकीन हैं, तो आगरा के कारगिल पेट्रोल पंप के पास मिलने वाली ‘चित्तौड़गढ़ की मशहूर कढ़ी-कचौरी’ का स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा. यहां सुबह से ही कचौरी प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ता है और मात्र 25 रुपये में मिलने वाला यह नाश्ता लोगों का दिल जीत रहा है.

Agra Famous Kachori: उत्तर प्रदेश के आगरा को अपने खास व्यंजनों के लिए जाना जाता है. आगरा में सुबह-सुबह लोग नाश्ता करने के लिए दुकानों पर पहुंच जाते हैं. आगरा में सुबह के नाश्ते में कढ़ी-कचौरी बहुत मशहूर है. आज हम आपको आगरा की एक ऐसी ही दुकान के बारे में बताएंगे, जहां की कढ़ी-कचौरी इतनी फेमस है कि सुबह से ही लोग वहां लाइन लगा देते हैं. आगरा के कारगिल पेट्रोल पंप के पास चित्तौड़गढ़ की मशहूर कढ़ी-कचौरी की दुकान है. यहां ग्राहकों को दुकानदार कढ़ी के साथ स्पेशल कचौरी देते हैं, जो लोगों को काफी पसंद है. यहां के दुकानदार ने बताया कि कढ़ी के साथ जो कचौरी दी जाती है वह प्याज़ की कचौरी होती है, जिससे इसका टेस्ट और भी स्वादिष्ट हो जाता है.

खड़े मसालों और शुद्ध दही का जादू
आगरा के कारगिल पेट्रोल पंप के पास स्थित चित्तौड़गढ़ कढ़ी-कचौरी के दुकानदार जगन सिसोदिया ने बताया कि उनके यहां मिलने वाली कढ़ी, घर के शुद्ध मसालों और खड़े मसालों से तैयार की जाती है. उन्होंने कहा कि गांव के शुद्ध दही से कढ़ी बनाई जाती है, जो लोगों को काफी पसंद आती है. उन्होंने बताया कि वह लाल मिर्च का इस्तेमाल नहीं करते हैं, खड़े मसाले और कुछ सीक्रेट मसालों से इसे बनाकर तैयार किया जाता है. दुकानदार जगन ने बताया कि कढ़ी के साथ स्पेशल प्याज़ की कचौरी दी जाती है. इसमें स्पेशल प्याज़ की फिलिंग की जाती है. कचौरी को शुद्ध सरसों के तेल में पकाया जाता है. गरमा-गरम कढ़ी-कचौरी खाने के लिए सुबह से ही लोगों की लाइन लग जाती है.

मात्र ₹25 में पेटभर नाश्ता और हींग-बूंदी रायता
आगरा के कारगिल पेट्रोल पंप के पास स्थित मशहूर कढ़ी-कचौरी की दुकान के संचालक जगन सिसोदिया ने बताया कि महज 25 रुपये में कढ़ी-कचौरी ग्राहकों को दी जाती है. उन्होंने दावा किया कि एक कचौरी ही इतनी बड़ी होती है कि ग्राहक का पेट आसानी से भर जाता है. उन्होंने कहा कि कचौरी में प्याज़ और मसालों की अच्छी मात्रा डाली जाती है और कटोरी भरकर कढ़ी दी जाती है. इसके अतिरिक्त यहां का हींग-बूंदी रायता भी बहुत मशहूर है, जो ग्राहकों को काफी पसंद आता है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Write A Comment