X

सरसों, जीरा, दही का तड़का… गर्मी में जरूर ट्राई करें ये स्पेशल फिश करी

 

arw img

Dahi Wali Fish Curry Kaise bnaye: गर्मी के मौसम में अगर आपको भी स्वादिष्ट और सेहतमंद डिश चाहिए तो छत्तीसगढ़ की पारंपरिक दही वाली फिश करी ट्राई करनी चाहिए. इस रेसिपी को दही की हल्की खटास, देसी मसालों की खुशबू और ताजी मछली का स्वाद खास बनाता है. गांवों में आज भी यह फिश करी पारंपरिक तरीके से तैयार की जाती है. इसे गर्म चावल के साथ बड़े चाव से खाया जाता है. सबसे पहले मछली को हल्दी और नमक लगाकर फ्राई किया जाता है, फिर सरसों, जीरा, प्याज, टमाटर और दही से मसालेदार ग्रेवी तैयार की जाती है. फिर इसे पकाया जाता है. दही शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है, जबकि मछली प्रोटीन का अच्छा स्रोत मानी जाती है. वीडियो में देखिए छत्तीसगढ़ की इस देसी फिश करी की आसान रेसिपी, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतरीन है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment