Last Updated:
Moringa Pickle recipe: ड्रमस्टिक (सहजन) से बना यह मोरिंगा अचार न केवल पौष्टिक है, बल्कि बेहद स्वादिष्ट भी होता है. मोरिंगा के पेड़ को “चमत्कारी पेड़” कहा जाता है, क्योंकि इसका हर भाग फल, फूल, पत्तियां खाने योग्य होते हैं. औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. यदि आपको सहजन की सब्जी पसंद है तो एक बार इसका अचार भी खाकर देखिए. ये बेहद स्वादिष्ट, तीखा, चटपटा और पौष्टिक लगेगा. इसे आप घर पर ही सिर्फ 40 मिनट में तैयार कर सकते हैं.
मोरिंगा अचार बनाने की रेसिपी.
Moringa Pickle recipe: आपने आम का अचार, मूली, गाजर, मिर्ची, गोभी, कटहल आदि कई तरह के अचार खाए होंगे. आज भी गांवों में लोग हर तरह का अचार झटपट बना लेते हैं. घर के बने अचार का स्वाद ही कुछ और होता है. अचार किसी भी भोजन में शामिल कर लें तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. यदि आपने आम, कटहल, मिर्ची का अचार खाया है तो क्या कभी सहजन यानी ड्रमस्टिक (मोरिंगा) का अचार खाया है? कहीं सुनकर चौंक तो नहीं गए कि सहजन का भी अचार बनता है. जी हां, सहजन के अचार की झटपट रेसिपी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने. यह एक पाउडर-पैक्ड अचार रेसिपी है. चलिए जानते हैं कैसे बनती है ड्रमस्टिक (सहजन) का अचार.
सहजन के फायदे
शेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, ड्रमस्टिक (सहजन) से बना यह मोरिंगा अचार न केवल पौष्टिक है बल्कि बेहद स्वादिष्ट भी है. मोरिंगा के पेड़ को “चमत्कारी पेड़” कहा जाता है, क्योंकि इसका हर भाग फल, फूल, पत्तियां खाने योग्य होते हैं. औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. ड्रमस्टिक में दूध से 3 गुना ज्यादा कैल्शियम, केले से 3 गुना ज्यादा पोटैशियम, पालक से 24 गुना ज्यादा आयरन होता है. यह एक ऐसा दुर्लभ पौधा है, जिसमें सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं. आपको ये फायदे पाना है तो इसका सेवन सब्जी, सूप, सांभर में डालकर कर सकते हैं, साथ ही ये तीखा, चटपटा अचार भी बनाकर खा सकते हैं.
मोरिंगा अचार बनाने में समय
तैयारी का समय: 30 मिनट
पकाने का समय: 10 मिनट
परोसने के लिए: 3-4 लोग
मोरिंगा अचार बनाने के लिए सामग्री
500 ग्राम ड्रमस्टिक (सहजन)
2 टेबलस्पून नमक
1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
2 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1/4 कप सिरका
1 कप सरसों का तेल
मसाले के लिए
2 टेबलस्पून जीरा
2 टेबलस्पून सौंफ
1/4 कप धनिया बीज
1 टेबलस्पून कलौंजी
1/4 कप सरसों के बीज
View this post on Instagram