X

सारे जायके इसके आगे फेल… बीकानेर की ‘छीना टोस्ट’ मिठाई का जादू, हर कोई फिदा

 

arw img

Bikaner Famous Sweet: राजस्थान के बीकानेर की मिठाइयों की पहचान देश-विदेश तक फैली हुई है, लेकिन इन दिनों एक खास मिठाई तेजी से लोगों का दिल जीत रही है- ‘छीने की मिठाई’, जिसे स्थानीय लोग ‘छीना टोस्ट’ के नाम से भी जानते हैं. यह मिठाई अपने मुलायम, स्पंजी टेक्सचर और अनोखे स्वाद के कारण हर उम्र के लोगों की पसंद बन चुकी है. इस मिठाई की खास बात यह है कि इसे पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है, लेकिन इसमें आधुनिक फ्लेवर का भी तड़का लगाया जाता है. दूध से बना ताजा छीना, चाशनी में पकाकर और फिर खास प्रोसेस से तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और बनावट दोनों लाजवाब हो जाते हैं.

बीकानेर आने वाले पर्यटक इस मिठाई का स्वाद लेना नहीं भूलते. बाजार में करीब 380 रुपये प्रति किलो की कीमत पर मिलने वाली यह मिठाई त्योहारों और शादियों में खूब पसंद की जा रही है. रोजाना बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है. यह सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि बीकानेर की समृद्ध स्वाद परंपरा की एक मीठी पहचान बन चुकी है.



Source link

Write A Comment