अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो सालभर की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. खासकर उन लोगों के लिए जो पूरे साल एक ही रिचार्ज के साथ नंबर चालू रखना चाहते हैं. Vi और BSNL दोनों के पास ऐसे प्लान मौजूद हैं, लेकिन इनके फायदे काफी अलग हैं.

Vi का ₹2,249 प्लान और BSNL का ₹2,799 प्लान पहली नजर में भले ही एक जैसे लगें, लेकिन डेटा और SMS की सुविधा में बड़ा अंतर है. आइए दोनों प्लान को आसान तरीके से समझते हैं.

Vi ₹2,249 प्लान में क्या मिलेगा?

Vi का ₹2,249 वाला प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें पूरे साल के लिए कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके अलावा यूजर्स को 3,600 SMS और 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा दी जाती है.

इस हिसाब से इसका रोज का खर्च करीब ₹6.2 बैठता है. हालांकि, इसमें मिलने वाला 30GB डेटा रोजाना नहीं मिलता, बल्कि पूरे साल के लिए एक साथ दिया जाता है. यानी अगर आपका डेटा इस्तेमाल कम है, तो यह प्लान आपके लिए काम का हो सकता है.

30GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट का इस्तेमाल 50 पैसे प्रति MB की दर से किया जा सकता है. इसी तरह 3,600 SMS खत्म होने के बाद लोकल SMS के लिए ₹1 और STD SMS के लिए ₹1.5 चार्ज किया जाएगा.

BSNL ₹2,799 प्लान में ज्यादा डेटा

BSNL का ₹2,799 सालाना प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है जिन्हें रोजाना ज्यादा इंटरनेट चाहिए. इसमें 3GB डेटा हर दिन मिलता है. साथ ही पूरे साल अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा भी दी जाती है.

डेली 3GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट 40kbps की कम स्पीड पर चलता रहेगा. इस प्लान की वैलिडिटी भी एक साल की है. हालांकि, इसका रोज का खर्च करीब ₹7.7 आता है, जो Vi के प्लान से थोड़ा ज्यादा है.

Vi ₹2,249 vs BSNL ₹2,799: कौन सा प्लान बेहतर?

अगर आपकी प्राथमिकता कम कीमत में सालभर की वैलिडिटी और कॉलिंग है और आपको ज्यादा इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती, तो Vi का ₹2,249 प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है.

वहीं, अगर आप रोजाना मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो BSNL का ₹2,799 प्लान ज्यादा फायदे का है. इसमें हर दिन 3GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है.

हालांकि, रिचार्ज चुनने से पहले अपने इलाके में Vi और BSNL के नेटवर्क कवरेज को जरूर चेक करें. क्योंकि सालभर का प्लान तभी सही मायने में फायदेमंद होगा, जब आपके क्षेत्र में नेटवर्क अच्छा और भरोसेमंद हो.



Source link

Write A Comment