होमफोटोलाइफ़फूड

सावन में खाना है कुछ टेस्टी, तो इस सिंपल रेसिपी से घर पर बनाएं ये तंदूरी पनीर

Last Updated:

सावन के महीने में अगर आप नॉनवेज से दूरी बना रहे हैं, तो मऊ के इस रेस्टोरेंट की खास तंदूरी पनीर रेसिपी जरूर ट्राई करें. प्याज, लहसुन, जीरा, मेथी और मसालों से तैयार ग्रेवी में दूध से बने पनीर को कोयले की आंच पर भूनकर डाला जाता है. इससे पनीर में तंदूर जैसा स्वाद आता है और इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है.

यदि आप घर बनाकर फाइव स्टार रेस्टोरेंट के पनीर का स्वाद लेना चाहते हैं. तो मऊ में अलबैक रेस्टोरेंट में बनने वाले इस तरीके को अपना लिया तो आपके घर ही फाइव स्टार रेस्टोरेंट के पनीर का स्वाद मिलेगा. आईए जानते हैं क्या है इस पनीर को बनाने की रेसिपी जिससे घर ही फाइव स्टार रेस्टोरेंट का स्वाद मिलेगा.

सावन का महीना चल रहा है और महीने में देखा जाता है लोग नॉनवेज कम खाते हैं और नॉनवेज के बदले पनीर को अधिक खाना पसंद करते हैं. यदि चाहते हैं कि 5 स्टार रेस्टोरेंट के पनीर का स्वाद आप को मऊ में मिल जाए तो मऊ के गालिबपुर स्थित अलबैक रेस्टोरेंट में आपको फाइव स्टार रेस्टोरेंट के पनीर का स्वाद मिल जाएगा. क्योंकि यहां एक अलग ही रेसिपी से पनीर बनाई जाती है जिससे स्वाद काफी लाजवाब होता है.

अलबैक रेस्टोरेंट के ओनर इकबाल अहमद बताते हैं कि उनके यहां सावन के महीने में अलग ही तरीके से पनीर बनाई जा रही है. जिससे लोगों को बेहतर स्वाद मिल सके और यही वजह है कि उनके यहां शाम में पनीर खाने वालों की काफी भीड़ रहती है. क्योंकि पनीर में यह नॉनवेज का स्वाद दे रहे हैं जिससे हर किसी को यह पनीर काफी पसंद आ रही है क्योंकि यह अलग ही तरीके से बनाई जा रही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इकबाल अहमद बताते हैं कि उनके यहां पनीर बनाने के लिए सबसे पहले प्याज और लहसुन तथा जीरा और मेथी का तड़का दिया जाता है. उसके बाद अच्छे से गरम मसाला और कुछ पैकेट के मसाले को डालकर हल्का बटर डाल के उसे अच्छे से पकाया जाता है. लगभग 15 से 20 मिनट तक जब मसाला पक जाता है तो उसमें कुछ और उनके यहां अलग से बनाए गए मसाले को डालकर फिर 10 मिनट तक पका लिए जाते हैं जब ग्रेवी मोटा हो जाए फिर इसे अलग निकाल देते हैं.

जब ग्रेवी पूरी तरह से तैयार हो जाती है फिर उनके घर दूध का बनाया हुआ पनीर हल्के से आंच पर कोयले की आग पर पनीर को भून दिया जाता है. जिससे इस पनीर में स्वाद बढ़ सके लोगों को खाने में सबसे स्वादिष्ट लग सके. बनाए गए मसाला और भुने हुए पनीर में सिर्फ पनीर ही नहीं तंदूर चिकन का भी स्वाद मिलता है. इस वजह से लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. और उनके रेस्टोरेंट की पहली पसंद सावन में हर किसी की बन गई है.

यदि आप अपने घर बनाना चाहे तो इस विधि को अपना कर इस पनीर को बना सकते हैं और फाइव स्टार रेस्टोरेंट का स्वाद घर ले सकते हैं. क्योंकि यदि कोयले के आग पर पनीर को भूनकर बनाएंगे तो इसमें तंदूर पनीर का स्वाद मिलेगा. जो आपके लिए सबसे बेहतरीन साबित होगा यदि आप इस पनीर को एक बार खा लेंगे तो अपने घर सादा पनीर बनाना छोड़कर तंदूर पनीर ही बनाएंगे. क्योंकि इससे पनीर में डबल स्वाद मिलता है इस वजह से यह काफी स्वादिष्ट लगता है.

अगर बात करें अल बैक पर तो यह पनीर ₹250 का फुल प्लेट मिलता है. यदि इस पनीर को खाना चाहते हैं तो खाने से पहले आपको 30 मिनट पहले आर्डर देना होगा तब यह पनीर आपको बनकर तैयार होगा. एक प्लेट पनीर में आपका पूरा परिवार आसानी से खा लेगा. और सावन के महीने में तंदूर पनीर में चिकन का स्वाद ले सकता है. क्योंकि यह पनीर इस तरीके से बनाई जाती है जिसमें एक साथ दो स्वाद मिलता है यही वजह है कि यह मऊ में पहली पसंद सावन के महीने में लोगों की बनी हुई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment