Last Updated:

How To Make Tasty Suji Halwa: सूजी का हलवा अगर सही तरीके और खास इंग्रीडिएंट्स के साथ बनाया जाए, तो इसका स्वाद कई महंगी मिठाइयों को भी पीछे छोड़ सकता है. दूध, नारियल और केसर जैसी चीजें हलवे को ज्यादा क्रीमी, खुशबूदार और शाही स्वाद देती हैं. सूजी का हलवा झटपट बनाया जा सकता है और यह टेस्टी भी होता है.

Zoom

सूजी के हलवे में दूध डालने से इसका स्वाद कई गुना बढ़ सकता है.

Tips To Make Tasty Suji Halwa: सूजी का हलवा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिठाई है. सूजी का हलवा सबसे जल्दी और आसानी से बन जाता है. कई बार घर का हलवा स्वाद में उतना खास नहीं बन पाता, जितना बाजार या शादी-पार्टी में मिलने वाला हलवा होता है. अगर आप भी अपने साधारण हलवे को बेहद स्वादिष्ट और रिच बनाना चाहते हैं, तो उसमें कुछ खास चीजें मिलाकर उसका स्वाद कई गुना बढ़ा सकते हैं. आज आपको ऐसी 3 चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सूजी के हलवे में डालते ही इसका स्वाद इतना शानदार हो जाएगा कि बाकी मिठाइयां भी फीकी लगने लगेंगी.

दूध डालने से हलवा बनेगा क्रीमी

अधिकतर लोग सूजी का हलवा सिर्फ पानी से बनाते हैं, लेकिन अगर आप इसमें थोड़ा दूध मिला दें, तो इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों बदल जाते हैं. दूध डालने से हलवा ज्यादा क्रीमी और मुलायम बनता है. इससे इसमें हल्की मिठास और रिचनेस भी आ जाती है. पानी और दूध का मिश्रण इस्तेमाल करने से हलवा ज्यादा स्वादिष्ट बनता है. ध्यान रखें कि दूध डालने के बाद हलवे को लगातार चलाते रहें, ताकि उसमें गांठें न पड़ें.

नारियल पाउडर बढ़ाएगा खुशबू

अगर आप हलवे में अलग स्वाद चाहते हैं, तो उसमें थोड़ा नारियल पाउडर या कद्दूकस किया हुआ नारियल जरूर डालें. इससे हलवे में हल्की मिठास और शानदार खुशबू आती है. नारियल का स्वाद सूजी के साथ बहुत अच्छी तरह मेल खाता है और हलवे को खास बना देता है. खासतौर पर त्योहारों या मेहमानों के लिए हलवा बनाते समय यह ट्रिक काफी काम आती है.

केसर और इलायची देंगे शाही स्वाद

सूजी के हलवे को रॉयल टच देने के लिए केसर और इलायची सबसे बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं. थोड़ी सी केसर को गर्म दूध में भिगोकर हलवे में डालने से उसका रंग और खुशबू दोनों शानदार हो जाते हैं. वहीं इलायची पाउडर हलवे का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. इन दोनों चीजों की मदद से साधारण हलवा भी बिल्कुल शाही मिठाई जैसा लगने लगता है.

ड्राई फ्रूट्स से बढ़ाएं स्वाद और न्यूट्रिशन

अगर आप हलवे को और ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो उसमें बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं. घी में हल्का फ्राई करके डाले गए ड्राई फ्रूट्स हलवे का स्वाद और क्रंच दोनों बढ़ा देते हैं. इससे हलवा देखने में भी ज्यादा आकर्षक लगता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment