Last Updated:

Lauki Raita Recipe: भारतीय किचन में पारंपरिक व्यंजनों का विशेष महत्व है और उन्हीं में से एक है लौकी का रायता. यह ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है. गर्मियों के मौसम में खासतौर पर इसका सेवन शरीर को ठंडक और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है. आइए जानते हैं लौकी का रायता बनाने की विधि और सामग्री…

Zoom

Lauki Raita Recipe: जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाले खाद्य पदार्थों की जरूरत भी बढ़ जाती है. ऐसे में लौकी का रायता एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है. यह ना सिर्फ स्वाद में हल्का और ताजगी भरा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से लाभकारी माना जाता है. इसका सेवन शरीर को ठंडक और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है. यह रायता वजन कम करने वालों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम और पोषण ज्यादा होता है. इसके अलावा यह शरीर की गर्मी को शांत करने में मदद करता है और एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है. आइए जानते हैं लौकी का रायता बनाने की सामग्री और विधि…

लौकी का रायता बनाने की सामग्री

  • एक मध्यम आकार की लौकी, कद्दूकस
  • एक कप ताजा दही
  • स्वादानुसार नमक
  • भुना जीरा पाउडर
    2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया
  • एक कप पानी
  • चाहें तो थोड़ा सा काला नमक
  • कुछ लोग इसमें लहसुन या पुदीना भी स्वाद के अनुसार मिलाते हैं

लौकी का रायता बनाने की विधि
सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छे से धो लें और कद्दूकस कर लें. इसके बाद एक बर्तन में थोड़ा पानी डालकर कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का उबाल लें. ध्यान रखें कि लौकी ज्यादा गल ना जाए, बस नरम हो जाए. उबलने के बाद अतिरिक्त पानी निकाल लें और लौकी को ठंडा होने दें.

अब एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें, ताकि वह स्मूद हो जाएय इसमें उबली हुई लौकी डालें और अच्छे से मिला दें. फिर इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च, हरी मिर्च और काला नमक डालकर मिश्रण को तैयार करें. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा तड़का भी लगा सकते हैं.

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद लौकी का रायता
लौकी का रायता दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं. साथ ही, यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी सहायक हो सकता है, जो गर्मियों में अक्सर असंतुलित हो जाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह रायता शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है. लौकी के प्राकृतिक गुण शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं, जिससे त्वचा पर भी सकारात्मक असर दिखाई देता है.

About the Author

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें





Source link

Write A Comment