Last Updated:
How to make high protein paratha flour: आपने कई तरह के पराठे खाए होंगे. नमकीन पराठा, प्याज पराठा, आलू, मूली, पनीर आदि भरकर स्टफ पराठा, लेकिन इन्हें पकाने के लिए आप सिर्फ गेहूं के आटे का ही इस्तेमाल करते होंगे. लेकिन आपको एक बेहद ही पौष्टिक और हाई प्रोटीन पराठा फ्लोर या प्रीमिक्स के बारे में बनाना सिखाएंगे. इसमें कई तरह की दालें, तिल, कुछ मसाले, नमक डालकर तैयार किया जाता है और ड्राई एक कंटेनर में आटे की तरह रख सकते हैं. जब आपका मन किया इस आटे से पराठा बनाकर खा लिए.
हाई प्रोटीन पराठा प्रीमिक्स बनाने का तरीका.
How to make high protein paratha: पराठे तो आप अक्सर खाते होंगे. आलू का पराठा, प्याज का नमकीन पराठा, कई तरह के अन्य स्टफ पराठे भी आप बनाकर खाते होंगे. लेकिन आपको एक ऐसे पराठे बनाने की रेसिपी बता रहे हैं, जिससे आप बेहद क्रिस्पी और प्रोटीन से भरपूर पराठा बना सकते हैं. यह बेहद स्वादिष्ट, पौष्टिक और हेल्दी पराठा है. इसमें प्रत्येक पराठे में कम से कम 15 ग्राम प्रोटीन होता है. ये पराठा विभिन्न दालों और तिल के मिश्रण से बनता है, जिससे आपको प्रोटीन का संतुलित स्रोत मिलता है. यह आपकी रोजाना की प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है. सबसे खास बात है कि इस पराठे के आटे का प्रीमिक्स एक बार ही बनाकर 3 महीने के लिए स्टोर करके रख सकते हैं. 90 ग्राम के एक आटे के गोले से आपको 15 ग्राम प्रोटीन मिलेगा. इस प्रोटीन से भरपूर पराठे का आटा तैयार करने और इसे बनाने का तरीका बता रही हैं मास्टर शेफ पंकज भदौरिया. देखें उनका ये इंस्टाग्राम पर शेयर किया हुआ वीडियो. जब भी आपका ये पराठा खाने का मन करे, बस आटा गूंथा और बना लिया.
हाई प्रोटीन पराठा प्रीमिक्स
तैयारी का समय: 5 मिनट
हाई प्रोटीन पराठा प्रीमिक्स बनाने के लिए सामग्री
250 ग्राम मूंग दाल (हल्का भूनकर पीस लें)
50 ग्राम उड़द दाल (हल्का भूनकर पीस लें)
250 ग्राम सत्तू
50 ग्राम सफेद तिल (हल्का भूनकर पीस लें)
500 ग्राम आटा
1 चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 चम्मच कसूरी मेथी
1 चम्मच अजवाइन
स्वादानुसार नमक
View this post on Instagram