होमफोटोलाइफ़फूड

हेल्दी भी और टेस्टी भी! घर पर ऐसे बनाएं शुगर फ्री खजूर पेड़ा, नोट कर लें रेसिप

Last Updated:

Khajur Peda Recipe: त्योहारों पर अगर मीठा खाने का मन है, तो बाजार की मिठाई की जगह घर पर शुगर फ्री खजूर पेड़ा बनाकर देखिए. इसे बनाने में चीनी की जरूरत नहीं पड़ती और खजूर प्राकृतिक मिठास देता है. इसके लिए खजूर को पीसकर हल्का भूनें, फिर इसमें दूध पाउडर, इलायची और बारीक कटे मेवे मिलाएं. मिश्रण को अच्छी तरह पकाकर ठंडा करें और हाथों से पेड़े का आकार दें. ऊपर से पिस्ता-बादाम लगाकर सर्व कर सकते हैं.

त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और मिठाइयों के बिना जश्न अधूरा लगता है. हालांकि, ज्यादा चीनी वाली मिठाइयां सेहत के लिए चिंता का कारण बन सकती हैं. ऐसे में घर पर बनी शुगर फ्री मिठाई बेहतर विकल्प हो सकती है. इसकी खासियत है कि इसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं होता है. खजूर की प्राकृतिक मिठास से तैयार यह पेड़ा स्वादिष्ट होने के साथ त्योहारों के लिए एक शानदार घरेलू मिठाई बन सकता है. इसे खाकर आप काजू-कतली को भी भूल जाएंगे. ( प्रतीकात्मक फोटो )

इसके लिए 3 बड़े चम्मच घी, 1 छोटा चम्मच सूजी, 300 ग्राम खजूर का पेस्ट, 1 कप ताजा कद्दूकस नारियल और थोड़ा घी लें. ड्राई फ्रूट्स में 5 खुबानी, 5 अंजीर, 8 बादाम और 8 पिस्ते बारीक कटे हुए चाहिए. गार्निशिंग के लिए भुना नारियल, कंडेंस्ड मिल्क, चांदी का वर्क, ताजी गुलाब की पंखुड़ियां और बारीक कटे पिस्ते रखें. ( प्रतीकात्मक फोटो )

सबसे पहले कड़ाही में 2-3 बड़े चम्मच घी गर्म करें और उसमें सूजी डालकर 2-3 मिनट तक भूनें. अब इसमें खजूर का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट पकाएं। इसके बाद थोड़ा घी और कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मिश्रण को करीब 10 मिनट तक पकने दें. अब इसमें बारीक कटे खुबानी, अंजीर, बादाम और पिस्ता डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर पकाएं. ( प्रतीकात्मक फोटो )

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब तैयार मिश्रण को एक बाउल में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें. जब मिश्रण हाथ से संभालने लायक हो जाए, तो नींबू के आकार का थोड़ा हिस्सा लेकर गोल करें और पेड़े का आकार दें. अब एक पैन में कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल और थोड़ा घी डालें. इसे धीमी-मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें. नारियल का रंग हल्का सुनहरा होते ही इसे प्लेट में निकाल लें. ठंडा होने पर तैयार पेड़ों को भुने हुए नारियल से अच्छी तरह कोट करें. ( प्रतीकात्मक फोटो )

अब सभी तैयार पेड़ों को एक सुंदर सर्विंग प्लेट में रखें. जहां प्रत्येक पेड़े के ऊपर थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क डालें. इसके बाद इन्हें चांदी के वर्क, ताजी गुलाब की पंखुड़ियों और बारीक कटे पिस्ते से सजाएं. इससे पेड़ों का स्वाद और लुक दोनों बेहतर हो जाएंगे. अगर आप पेड़े को पूरी तरह बिना चीनी वाला रखना चाहती हैं, तो कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल न करे. इसकी जगह पेड़ों को बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स और पिस्ते से सजाकर सर्व करें. ( प्रतीकात्मक फोटो )

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment