Last Updated:
अगर आप घर पर होटल जैसा स्वादिष्ट मटन बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें. सही मसालों और आसान स्टेप्स के साथ सिर्फ 1 घंटे में तैयार करें लाजवाब मटन करी, जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा.
अगर आप भी नॉनवेज खाने की शौकीन हैं और आप अपने घर में मटन बनाना चाहते हैं, तो आप हमारे द्वारा बताई गई इन खास रेसिपी से अपने घर में टेस्टी मटन बना सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा समय और पैसा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा.
बाजार से सबसे पहले मटन लाने के बाद उसको पानी में डालकर अच्छी तरह धोया जाता है. उसको धोने के बाद सबसे पहले उसके बनाने के लिए उसका मसाला आता है, जिसके लिए आप को प्याज लहसुन अदरक का होना बहुत ज़रूर है. इसको बनाने में इसका प्रयोग करते हैं.
1kg मटन बनाने के लिए सबसे पहले लगभग 250 ग्राम प्याज लेना होगा. उसको हल्की बारीक काटने के बाद उसको आप मिक्सी में पीस सकते हैं या बिल्कुल महीन काटकर उसको गर्म में तेल में डालकर लाल भी कर सकते है. उसको तब तक तलें जब तक वो थोड़ी लाल न हो जाए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट बनाने के बाद उसको हम प्याज हल्की भुज जाने में मिला देते हैं और उसकी भी लगभग 5 मिनट तक भुजाई करते हैं. इसके बाद हम उसमें नमक का मिश्रण करते हैं और इसके बाद उसमें अन्य मसालों को डाल देते हैं.
रेसिपी एक्सपर्ट ने बताया कि मसाले में हल्दी, मिर्च पिसी धनिया, मीट मसाले को पानी में घोलकर प्याज में ही मिला देते हैं. जिसके बाद लगभग उसकी 15 से 20 मिनट तक भुजाई करते हैं. जब भुजाई के दौरान उसमें से महक आने लगे तब हम उसके बाद उसमें मटन डालते हैं.
मसाले में धोया हुआ मटन डालने के बाद उसको गैस तेज करके 15 मिनट तक उसकी भुजाई करते हैं और उसमें हल्का पानी डालने के बाद कुकर को बंद कर देते हैं. लगभग 2 से 3 सीटी आने के बाद उसको ठंडा होने के लिए रख देते हैं और फिर गैस पर उसकी जब तक भुजाई करते हैं जब तक उसका पानी न जल जाए और वह पक ना जाए.
मटन के पक जाने के बाद आप उसमें अपने स्वाद अनुसार पानी का प्रयोग कर सकते हैं और ऊपर से हरा धनिया डालकर उसको और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं. इस रेसिपी से मटन बनाने के लिए आपको लगभग 1 घंटे का समय लगेगा और घर पर ही आप स्वादिष्ट टेस्टी मटन तैयार कर सकते हैं.
जानकारी के लिए बता दें कि आप मटन को और भी कई अलग-अलग प्रकार की रेसिपी से बना सकते हैं. लेकिन अधिकतर लोग इसी आसान रेसिपी का मटन बनाने में प्रयोग करते हैं, क्योंकि इसमें कम समय कम लागत में अच्छा टेस्टी मटन समय से तैयार हो जाता है.