Last Updated:

अगर रोज-रोज आलू की एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो बेबी पोटैटो की यह चटपटी रेसिपी ट्राई करें. लहसुन, हरी मिर्च, ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स और नींबू से तैयार ये आलू स्वाद में देंगे एकदम अलग ट्विस्ट.

Zoom

आलू की चटपटी रेसिपी. (@RanveerBrar/YouTube)

आलू की सब्जी तो लगभग हर घर में बनती है, लेकिन अगर आप रोज के आलू को कुछ अलग स्वाद देना चाहते हैं तो इस बार बेबी पोटैटो की ये स्पाइसी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च के साथ चिली फ्लेक्स, ऑरेगैनो और धनिया के बीज का इस्तेमाल किया जाता है. नींबू और पुदीना इसका स्वाद और भी बढ़ा देते हैं. मशहूर शेफ रणवीर बराड़ की बताई इस रेसिपी की खासियत है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री या लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती.

सबसे पहले बेबी पोटैटो को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. इन्हें छीलने की जरूरत नहीं है, क्योंकि छिलके के साथ पकाए गए छोटे आलू इस डिश का स्वाद और बनावट दोनों बेहतर रखते हैं. आलू को बीच से दो टुकड़ों में काट लें और कुछ देर पानी में भिगोकर रख दें. इस बीच लहसुन को कूटकर बारीक काट लें. अदरक और हरी मिर्च को भी बारीक काटकर तैयार रखें.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment