Last Updated:
Moringa Pakoda Recipe: आपने आलू, प्याज या पनीर के पकौड़े तो खाए ही होंगे, लेकिन क्या कभी मोरिंगा (सहजन) की पत्तियों के कुरकुरे पकौड़े ट्राई किए हैं? ये पकौड़े न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि अत्यधिक पौष्टिक भी होते हैं. इसे बनाने के लिए मोरिंगा की ताजी पत्तियां, बेसन, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हल्दी, नमक, थोड़ा अजवाइन और पानी की जरूरत पड़ती है. वहीं, बनाने से सपहले मोरिंगा की पत्तियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें. बेसन में सभी मसाले मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. पत्तियों को घोल में डुबोकर मध्यम आंच पर कड़ाही में सुनहरा होने तक तलें. गरमा-गरम मोरिंगा पकौड़े चटनी या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.
हम भारतीयों को शाम की चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़े खाना बेहद पसंद होता है, लेकिन अनहेल्दी होने के डर से अक्सर लोग इनसे दूर रहते हैं. अब चिंता करने की जरूरत नहीं. आज ट्राई कीजिए मोरिंगा (सहजन) की पत्तियों से बने स्वादिष्ट और हेल्दी पकौड़े की. मोरिंगा की पत्तियों में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. ये पकौड़े न सिर्फ कुरकुरे और लाजवाब स्वाद वाले होते हैं. बल्कि सामान्य पकौड़ों की तुलना में ज्यादा पौष्टिक भी हैं. शाम के नाश्ते के लिए मोरिंगा पकौड़ा बेस्ट और हेल्दी विकल्प है. इसका चाय के साथ आनंद ले सकते हैं. ( एआई फोटो )
1 कप ताजे मोरिंगा के पत्ते, 1 कप बेसन, 1 बारीक कटा हुआ प्याज, 1–2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच अजवाइन नमक स्वादानुसार थोड़ा सा ताजा हरा धनिया पानी जरूरत के अनुसार तेल तलने के लिए आपको लेना है. ( एआई फोटो )
मोरिंगा के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले मोरिंगा यानी सहजन के पत्तों को अच्छी तरह धोकर उनका पानी निकाल लें. फिर एक बाउल में दो कप बेसन लें, उसमें कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हल्दी, नमक और थोड़ी अजवाइन मिलाएं. गाढ़ा घोल तैयार करें. इसमें मोरिंगा की पत्तियां डालकर अच्छे से मिला लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और घोल को चम्मच से छोटे-छोटे पकौड़ों के आकार में डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. गरमा-गरम मोरिंगा पकौड़े चटनी या सॉस के साथ चाय के साथ सर्व करें. स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता तैयार है. ( एआई फोटो )
Add News18 as
Preferred Source on Google
मोरिंगा के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले सहजन की ताजी पत्तियों को अच्छी तरह धोकर साफ पानी निकाल लें. एक बाउल में दो कप बेसन लें, उसमें कटी हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हल्दी, नमक और थोड़ी अजवाइन मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद घोल बना लें. ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो, ताकि पकोड़े अच्छे से कुरकुरे बनें. मोरिंगा पत्तियों को घोल में अच्छे से लपेटें. कड़ाही में तेल गर्म कर मध्यम आंच पर सुनहरे और कुरकुरे होने तक तलें. गरमा-गरम मोरिंगा पकौड़े चाय और चटनी के साथ सर्व करें. ( एआई फोटो )
मोरिंगा पत्तियों को बेसन के घोल में अच्छे से लपेट लें. अब कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल अच्छे से गर्म होने के बाद मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में डालें और मीडियम गैस पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. दोनों तरफ से अच्छे से तलने के बाद पकौड़ों को तेल से निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. गरमा-गरम मोरिंगा पकौड़े चटनी या टमाटर सॉस के साथ चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. ( एआई फोटो )
मोरिंगा पत्तियों को बेसन के घोल में लपेटकर कड़ाही में गर्म तेल में छोटे-छोटे हिस्सों में डालें और मीडियम आंच पर सुनहरा एवं कुरकुरा होने तक तल लें. तैयार पकोड़ों को टिश्यू पेपर पर निकालें, ताकि जो ज्यादा तेल हो वह निकल जाए. इसके बाद इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमागरम परोसें. सहजन के ये पकौड़े न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि पौष्टिक भी हैं. चाय के साथ आनंद लें. ( एआई फोटो )