Realme 9 Pro Plus: स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी रियलमी जल्द ही भारतीय बाजार में अपने कई नए मोबाइल फोन लॉन्च करने जा रही है. रियलमी अपने नए स्मार्टफोन Realme 9 Pro+ को बाजार में उतार रही है. इसके लिए कंपनी ने टीज कर दिया है. रियलमी 9 प्रो प्लस स्मार्टफोन को कंपनी के नए मॉडल के Realme 9 और Realme 9 Pro के साथ आने की उम्मीद है.

हालांकि, Realme ने अभी तक realme 9 pro plus के बारे में कोई आधिकारिक डिटेल्स नहीं दी हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर रियलमी 9 प्रो प्लस के स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं. रियलमी इंडिया ट्विटर अकाउंट ने टीज़र इमेज को ट्वीट कर रियलमी 9 सीरीज़ में रियलमी 9 प्रो+ के लॉन्च की पुष्टि की है.

होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन
जानकारी के मुताबिक नए Realme 9 pro plus फोन में ट्रिपल रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन हो सकता है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 920 SoC के साथ आने की संभावना है. फोन में 8GB तक रैम के साथ मीडियाटेक डाइमेंशन 920 SoC भी शामिल होगा. Realme 9 Pro+ फोन में 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज और 4500mAh की बैटरी होने की भी बात कही जा रही है.

यह भी पढ़ें- Android से iPhone पर स्विच करने का समय आ गया है क्या! Apple ने बताई वजह

बताया जा रहा है कि रियलमी 9 प्रो प्लस स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों ऑरोरा ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और सनराइज ब्लू में आ सकता है. दावा है कि Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ दोनों का डिज़ाइन लगभग एक जैसा होगा.

एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले
Realme 9 Pro प्लस में 6.43-इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया हो सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है.

Realme 9 Pro+ के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है. फोन फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया हुआ है.

यह भी पढ़ें- 5,000 रुपये में खरीदें दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स वाले ये Smartphones

Realme 9 और Realme 9 Pro
रियलमी 9 और रियलमी 9 प्रो जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा. यह फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ जाएंगे और इनकी कीमत 15,000 रुपये से अधिक होगी. Realme 9 Pro स्मार्टफोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर दिया जाएगा.

फोटोग्राफी के लिए रियलमी के इस नए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है. इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा. सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है. फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है.

Tags: Mobile Phone, Realme, Smartphone



Source link

Write A Comment