दस्यु सुंदरी और बैंडिट क्वीन के नाम से कुख्यात फूलन देवी एक समय पर चंबल के बीहड़ में खौफ का पर्याय बन चुकी थीं। अपने साथ हुए जुल्मों का बदला लेने के लिए फूलन देवी एक डकैत बन गई थीं और अपने साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को उसके परिवार के 20 सदस्यों के साथ लाइन में खड़ा करके गोलियों से भून दिया था। इन्हीं फूलन देवी पर मशहूर फिल्मेकर शेखर कपूर ‘बैंडिट क्वीन’ नाम की फिल्म बना चुके हैं। शेखर कपूर ‘मासूम’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी फिल्में भी बना चुके हैं। वहीं 1994 में रिलीज हुई बैंडिट क्वीन में सीमा बिस्वास ने फूलन देवी की भूमिका निभाई थी। अब इन्हीं फूलन देवी की कहानी एक बार फिर दर्शकों के बीच आ रही है। नमाह पिक्चर्स ‘फूलन’ के जरिए दस्यु सुंदरी की कहानी दर्शकों तक ला रहा है, जिसे एमी अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर रिची मेहता ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

इंटरनेशनल स्टेज पर दिखाई जाएगी ‘फूलन’

इस हिंदी एक्शन ड्रामा ‘फूलन’ में स्नेहा कुमारी लीड रोल में नजर आएंगी, जो फूलन देवी का किरदार निभा रही हैं। उनके साथ इस एक्शन ड्रामा में अनुराग ठाकुर, आकाश दहिया, विक्रम प्रताप सिंह, प्रतीक पचौरी और देव दत्त बुधोलिया जैसे चर्चित कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को 51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भी चुना जा चुका है। 10 से 20 सितंबर 2026 तक चलने वाले TIFF 2026 में ‘फूलन’ को स्पेशल प्रेजेंटेशन्स सेक्शन के लिए चुना गया है और 16 सितंबर को शाम 6 बजे (ET) प्रिंसेस ऑफ वेल्स थिएटर में इसकी स्क्रीनिंग होगी।

51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई फूलन

प्राइम वीडियो की ओर से जारी एक पोस्ट में बताया गया कि प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म ‘फूलन’ को 51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के स्पेशल प्रेजेंटेशन सेगमेंट के लिए चुना गया है। ये फेस्टिवल 10 से 20 सितंबर तक चलेगा और फिल्म की स्क्रीनिंग 16 सितंबर को शाम 6 बजे प्रिंसेस ऑफ वेल्स थिएटर में होगी। ‘फूलन’ की कहानी फूलन देवी की किताब I, Phoolan – The Autobiography of India’s Bandit Queen से प्रेरित है और खासतौर पर उनकी जिंदगी के उन 48 घंटों के इर्द-गिर्द घूमती है, जब करीब 2000 लोगों ने उन्हें मारने के इरादे से घेर लिया था।

प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी ‘फूलन’

‘फूलन’ की ओटीटी रिलीज की बात करें तो ये हिंदी एक्शन ड्रामा अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, हालांकि इसकी रिलीज डेट पर अब भी सस्पेंस बरकरार है। फिल्म की कहानी रिची मेहता ने लिखी है, जो इसकी डायरेक्ट भी हैं। फिल्म में स्नेहा कुमारी फूलन देवी के किरदार में नजर आएंगी। उनके साथ अनुराग ठाकुर, विक्रम प्रताप सिंह, आकाश दहिया, प्रतीक पचौरी और देव दत्त बुधोलिया भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ेंः ‘इतिहास बना देंगे या बन जाएंगे’, कारगिल युद्ध के वीर लड़ाकू पायलटों की दास्तान दिखाएगी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, ट्रेलर में दिखी झलक

Latest Bollywood News





Source link

Write A Comment