इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का एक और एपिसोड रविवार, 6 सितंबर को आ रहा है। इस एपिसोड के पैनल में राखी सावंत, अश्नीर ग्रोवर, कुशाग्र श्रीवास्तव और बलराज घई शामिल होंगे। कॉमेडी और टैलेंट शो के इस छठे एपिसोड को समय रैना होस्ट करेंगे और इसे यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। आने वाले एपिसोड में एक अलग तरह का पैनल देखने को मिलेगा, जिसमें राखी सावंत और अश्नीर ग्रोवर अपने बेबाक अंदाज से धमाका करने वाले हैं। कॉमेडियन कुशाग्र श्रीवास्तव और कंटेंट क्रिएटर बलराज घई भी पैनल में शामिल होकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के एपिसोड 6 का पैनल
इस नए एपिसोड के पैनल में राखी सावंत, अश्नीर ग्रोवर, कुशाग्र श्रीवास्तव और बलराज घई शामिल हैं, जबकि समय रैना होस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस राखी पहले भी इस एंटरटेनमेंट शो में अपनी बेबाक बातों और अप्रत्याशित हरकतों की वजह से चर्चा में रही हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में उनकी मौजूदगी से एपिसोड में मनोरंजन का एक नया तड़का लगने की उम्मीद है। इस पैनल में एंटरप्रेन्योर और ‘शार्क टैंक इंडिया’ के एक्स जज अश्नीर ग्रोवर का सबी को एक अलग अंदाज देखने को मिल सकता है। अपने बेबाक अंदाज की वजह से वे पहले ही अनस्क्रिप्टेड टेलीविजन की दुनिया में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं और राखी सावंत के साथ उनकी मौजूदगी इस एपिसोड को काफी दिलचस्प बना सकती है।
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के एपिसोड 6 का पैनल
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का 6 एपिसोड कब-कहां देखें?
छठा एपिसोड रविवार, 6 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाला है। इंडियाज गॉट लेटेंट का यह नया एपिसोड यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगा। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार यह एपिसोड शाम 7 बजे रिलीज किया जाएगा। समय रैना इस शो के दूसरे सीजन को होस्ट कर रहे हैं। पहले सीजन की तरह लेटेंट का दूसरा सीजन भी काफी चर्चा में है।
वरुण धवन और मेधा शंकर भी आ चुके नजर
पिछले एपिसोड में वरुण धवन और मेधा शंकर शामिल हुए थे। ये दोनों ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के हालिया एपिसोड में पैनलिस्ट शेरोन वर्मा और निशांत तंवर के साथ दिखे, जिसे समय रैना ने होस्ट किया था। इस एपिसोड के दौरान वरुण और समय के बीच बहुत ही खास बॉन्ड देखने को मिली। इस शो में उनके फिल्मी करियर, उनकी वायरल स्माइल और इंडस्ट्री में उनके बैकग्राउंड पर मजाक किया।
ये भी पढ़ें – ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ में समय रैना ने गुजरात प्रशासन से की खास अपील, मांगी शो करने की परमिशन, वरुण धवन ने बढ़ाया मदद का हाथ