Last Updated:
अगर आप रोजाना हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक पीना चाहते हैं, तो मसाला मिल्क प्रीमिक्स आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. ड्राई फ्रूट्स, केसर, इलायची और हल्दी से तैयार यह खास पाउडर न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी देता है. इसे आसानी से स्टोर किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर सिर्फ दो चम्मच गर्म दूध में मिलाकर हेल्दी ड्रिंक तैयार हो जाती है.
मसाला मिल्क प्रीमिक्स एक खास तरह का हेल्दी पाउडर होता है, जिसमें बादाम, काजू, पिस्ता, इलायची, केसर और हल्दी जैसी पौष्टिक चीजें मिलाई जाती हैं. इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके कई दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. जब भी पीना हो, बस एक या दो चम्मच पाउडर गर्म दूध में मिलाएं और एनर्जी से भरपूर ड्रिंक तैयार है.
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर में कमजोरी, थकान और ऊर्जा की कमी की समस्या आम हो गई है, ऐसे में लोग हेल्दी ड्रिंक्स की तलाश करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ताकत भी दें. अगर आप भी रोजाना की थकान से परेशान रहते हैं, तो घर पर बना मसाला मिल्क प्रीमिक्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
मसाला मिल्क प्रीमिक्स में मौजूद बादाम और पिस्ता शरीर को हेल्दी फैट और प्रोटीन देते हैं. इससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और कमजोरी महसूस नहीं होती. केसर और इलायची शरीर को अंदर से मजबूत रखने में मदद करते हैं, जबकि हल्दी इम्यूनिटी मजबूत करती है. रोजाना रात में सोने से पहले इस दूध का सेवन करने से अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यह एक पौष्टिक पाउडर है, जिसे पहले से बनाकर स्टोर किया जा सकता है. बस गर्म दूध में मिलाइए और कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट केसर-बादाम मसाला दूध तैयार हो जाएगा. यह ड्रिंक बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स, मसाले और केसर शरीर को ऊर्जा देने के साथ इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मदद करते हैं.
यह लगभग 1 महीने तक आसानी से चल सकता है. एक गिलास गर्म दूध लें और उसमें 1-2 चम्मच मसाला मिल्क प्रीमिक्स डालें. अच्छी तरह मिलाकर 2 मिनट तक उबालें. चाहें तो ऊपर से थोड़े कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं. इसका स्वाद बच्चों को भी काफी पसंद आता है.
वहीं, बच्चों के लिए यह ब्रेन हेल्थ और ग्रोथ के लिए भी लाभकारी माना जाता है. डॉक्टर रिद्धि पांडे ने लोकल 18 से बताया कि हर मौसम में मसाला दूध शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है. यह शरीर की थकान दूर करने के साथ कमजोरी और सुस्ती को कम करने में भी सहायक हो सकता है. अगर आप चाय या कॉफी की जगह कोई हेल्दी विकल्प चाहते हैं, तो यह ड्रिंक बेहतरीन साबित हो सकती है.
अगर किसी को ड्राई फ्रूट्स से एलर्जी है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें. डायबिटीज के मरीज इसमें चीनी की मात्रा कम रखें या बिना शक्कर के भी बना सकते हैं. घर पर बना यह मसाला मिल्क प्रीमिक्स न सिर्फ स्वाद में शानदार है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. रोजाना एक गिलास मसाला दूध शरीर को ऊर्जा देने के साथ दिनभर एक्टिव रखने में मदद कर सकता है.
सबसे पहले बादाम, काजू और पिस्ता को हल्का सा भून लें, ताकि उनमें मौजूद नमी खत्म हो जाए. ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. अब इसमें इलायची पाउडर, हल्दी, केसर और मिश्री मिलाकर दोबारा ग्राइंड करें. आपका मसाला मिल्क प्रीमिक्स तैयार है. इसे किसी कांच या एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें.