Last Updated:
Haridwar Matka Kulfi Recipe: हरिद्वार की दानेदार मटका कुल्फी अब घर पर आसानी से बनाई जा सकती है. मखाना और ड्राई फ्रूट्स से बने खास पाउडर की मदद से दूध जल्दी गाढ़ा होता है और कुल्फी को रबड़ी जैसा स्वाद मिलता है. सही तरीके से जमाने पर यह कुल्फी बाजार जैसी मलाईदार और स्वादिष्ट बनती है.
हरिद्वार मटका कुल्फी रेसिपी
Haridwar Matka Kulfi Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही ठंडी और मलाईदार कुल्फी की याद सबसे पहले आती है. खासकर अगर बात हरिद्वार की मशहूर मटका कुल्फी की हो, तो इसका नाम सुनते ही मुंह में मिठास घुल जाती है. हरिद्वार के घाटों और बाजारों में मिलने वाली यह कुल्फी अपने दानेदार टेक्सचर, गाढ़े स्वाद और मिट्टी की मटकी में जमने की वजह से लोगों की पसंद बनी हुई है. आमतौर पर लोगों को लगता है कि ऐसी कुल्फी बनाने के लिए दूध को घंटों तक पकाना पड़ता है या फिर मावा और कई महंगी चीजें डालनी पड़ती हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है.
सोशल मीडिया पर मोहित ने एक बेहद आसान तरीका बताया है, जिसकी मदद से घर पर ही बाजार जैसी मटका कुल्फी तैयार की जा सकती है. इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक होममेड पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, जो दूध को जल्दी गाढ़ा कर देता है और कुल्फी को शानदार दानेदार बनावट देता है.
दूध उबालने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
मटका कुल्फी का स्वाद काफी हद तक दूध की क्वालिटी और उसे पकाने के तरीके पर निर्भर करता है. इसके लिए सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई लें. दूध डालने से पहले उसमें दो चम्मच साफ पानी डाल दें. इसके बाद एक लीटर फुल क्रीम दूध डालकर गैस चालू करें. यह छोटा सा तरीका दूध को बर्तन में चिपकने और जलने से बचाता है. जब दूध अच्छे से उबलने लगे, तब अगला स्टेप शुरू करें.
मखाना और ड्राई फ्रूट्स से तैयार करें खास पाउडर
इस रेसिपी का सबसे खास हिस्सा वह पाउडर है, जो कुल्फी को रबड़ी जैसा गाढ़ा और मलाईदार बनाता है. इसे बनाने के लिए एक मिक्सर जार में 5-6 काजू, 5-6 बादाम, 5-6 पिस्ता और एक कप मखाना डालें. सभी चीजों को बारीक पीस लें. यह पाउडर सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि कुल्फी को एक बेहतरीन टेक्सचर भी देता है. मखाना दूध को जल्दी गाढ़ा करने में मदद करता है, जबकि ड्राई फ्रूट्स कुल्फी को रिच स्वाद देते हैं.
दूध में मिलाएं खुशबू और स्वाद का शानदार मेल
जब दूध में अच्छा उबाल आ जाए, तो गैस की आंच थोड़ी कम कर दें. अब तैयार किया गया मखाना और ड्राई फ्रूट्स वाला पाउडर धीरे-धीरे दूध में डालें. साथ ही लगातार चलाते रहें ताकि कोई गांठ न बने. इसके बाद एक चौथाई चम्मच ताजी कुटी इलायची डालें. साथ में कुछ केसर के धागे भी मिला दें. इलायची कुल्फी में शानदार खुशबू लाती है, जबकि केसर इसका स्वाद और रंग दोनों बेहतर बनाता है.
चीनी को कैरमलाइज करने से आएगा असली स्वाद
हरिद्वार की मटका कुल्फी की पहचान उसका हल्का भूरा रंग और सौंधापन है. यही स्वाद पाने के लिए चीनी को सीधे दूध में डालने के बजाय कैरमलाइज किया जाता है. एक अलग पैन में 100 ग्राम चीनी डालें और धीमी आंच पर पकाएं. थोड़ी देर बाद चीनी पिघलकर सुनहरे रंग की होने लगेगी. जब इसका रंग हल्का भूरा हो जाए, तब इसे सावधानी से गर्म दूध में मिला दें. इस स्टेप की वजह से कुल्फी में एक अलग ही स्वाद आता है, जो सामान्य कुल्फी से इसे खास बनाता है.
View this post on Instagram