मॉनसून के सीजन में कई तरह की सब्जियों को आप अपने होम गार्डन में उगा सकते हैं, क्योंकि ये मौसम सब्जियों की खेती के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है. बारिश और नमी के कारण पौधे तेजी से बढ़ते हैं. आपको गार्डनिंग का शौक है तो बारिश के मौसम में आप अपनी बालकानी, होम गार्डन, छत पर भिंडी, करेला, खीरा, हरी मिर्च आदि उगा सकते हैं. आप हर दिन सब्जी मार्केट से ये सब्जियां खरीद कर लाते होंगे. एक बार ये सही तरीके से उग जाएं तो आपके पैसे भी बचेंगे. आप यहां बताई गई कुछ सब्जियों को किचन गार्डन, गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं. इन्हें मॉनसून में आसानी से लगाकर कुछ ही महीनों के अंदर मुफ्त में घर की उगाई ताजी सब्जियों का आनंद ले सकते हैं. जानिए कौन-कौन सी हैं ये सब्जियां और उगाने का तरीका…

मॉनसून में जरूर उगाएं ये सब्जियां

करेला- स्वाद में कड़वे करेले को वैसे तो काफी कम लोग ही खाना पसंद करते हैं. ऐसे में आप इसे हर दिन नहीं खरीदते होंगे, क्योंकि आपके घर में लोग करेला नहीं खाते हैं. क्यों ना आप इसे अपने होम गार्डन में ही उगा लें. मॉनसून में करेले आसानी से बढ़ते हैं. इसकी लताएं भी तेजी से ग्रोथ करती हैं. ये नम मौसम में अच्छी तरह से बढ़ता है. चूंकि, करेला एक बेल वाला पौधा है, इसलिए इसे प्रॉपर सहारे की जरूरत होती है.

हरी मिर्च- बारिश के सीजन में आप अपने किचन गार्डन में हरी मिर्च उगा सकते हैं. नमी वाले मौसम में हरी मिर्च का पौधा तेजी से बढ़ता है. हां, इन्हें डायरेक्ट धूप नहीं चाहिए, बल्कि कभी-कभी कुछ घंटे के अंतराल में भी धूप में रख देंगे तो हरी मिर्च का पौधा बढ़ता रहेगा. जल निकासी का भी ध्यान रखना जरूरी है.

भिंडी- बारिश की नमी वाले मौसम में भिंडी का पौधा बहुत अच्छी तरह से बढ़ता है. बस पानी डालें तो पानी सही से निकल जाए वरना जड़ें सड़ सकती हैं. साथ ही धूप भी जरूरी है. बुवाई के 50-60 दिनों में पौधे में फल नजर आने लगते हैं.

लौकी- आप बारिश के मौसम में लौकी की सब्जी भी गमले या गार्डन, छत पर उगा सकते हैं. इस सीजन में इसकी बेल तेजी से फैलती है. आप आंगन, गार्डन या छत पर मचान बनाकर बेलों को बढ़ने के लिए सहारा दे सकते हैं. लौकी को अधिक देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है.

तोरी- इसे भी आप खूब खाते होंगे. तोरी को काला चना या फिर चना दाल डालकर पकाया जाता है, जो बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्जी है. इसे बारिश के सीजन में जरूर लगाएं. रेगुलर पानी और धूप मिले तो ये सब्जी भरपूर फल देती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

पालक- Spinach को आप बेहद कम जगह में उगा सकते हैं. एक से दो महीने में ही इसकी पत्तियां आप तोड़कर पका सकते हैं. आयरन से भरपूर पालक बेहद ही हेल्दी होता है. घर का फ्रेश पालक खाने में स्वाद भी आएगा. मॉनसून में लगाएंगे तो ठंड के मौसम में ताजे पालक के साग को खाने का आनंद उठा सकेंगे.

मेथी- बारिश के सीजन में आप गमले में मेथी का भी पौधा उगा सकते हैं. इसे अभी उगाएंगे तो सर्दियों में भी मेथी के पराठे खाने का लुत्फ उठा सकेंगे.

धनिया-मॉनसून में तेजी से हरी धनिया पत्ती भी बढ़ती है. काफी लोग गमले में धनिया उगाते हैं. हरी-हरी फ्रेश धनिया की पत्ती आप हर दिन अपने भोजन में इस्तेमाल कर सकते हैं.

बैंगन- बैंगनी रंग की बैंगन की सब्जी भी बारिश के मौसम में अच्छी पैदावार देती है. इसे कीटों से बचाए रखने के लिए रेगुलर देखभाल की जरूरत होगी. बस आप जिस भी सब्जी के पौधे गमले में लगाएं, उसमें बहुत ज्यादा पानी ना जमा होने दें. प्रॉपर तरीके से पानी निकलने के लिए गमले में छेद बना हो. कम्पोस्ट या वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल आप करते रहें. इन्हें फफूंद से बचाने के लिए नीम के तेल का छिड़काव कर सकते हैं. इन सभी पौधों को कड़क धूप में लगातार ना रखें. 3 से 4 घंटे की धूप भी इनके लिए काफी है.



Source link

Write A Comment