X

उड़द और मूंग दाल से घर पर तैयार करें परफेक्ट पापड़, आसान है ये देसी रेसिपी

 

arw img

खाने में पापड़ की खास जगह होती है. ज्यादातर लोग पापड़ बाजार से खरीदते हैं. लेकिन इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं घर पर इसे बनाने का आसान तरीका. पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले मूंग और उड़द दाल को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोया जाता है. इसके बाद दाल को आटे के साथ अच्छी तरह गूंथकर कुछ देर के लिए छोड़ दिया जाता है. फिर मूसल से आटे को अच्छी तरह कूटा जाता है, ताकि वह लचीला बन जाए. इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलन से पतला बेलते हैं. तैयार पापड़ों को कुछ देर पंखे की हवा में सुखाया जाता है. इसके बाद पापड़ इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाते हैं. आटा गूंथते समय उसमें हींग, जीरा और दूसरे मसाले मिलाए जाते हैं. इससे पापड़ हल्का और कुरकुरा बनता है. तलने या सेंकने पर पापड़ अच्छी तरह खिलता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment