रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से लोकप्रियता हासिल करने वालीं शहनाज गिल अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। शहनाज ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू किया और पिछले कुछ दिनों से अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में शहनाज ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस बीच शहनाज गिल को लेकर ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ फेम आंचल खुराना कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिससे नया विवाद खड़ा होता दिख रहा है। आंचल खुराना ने शहनाज के आईक्यू लेवल पर सवाल उठाए हैं और साथ ही उनके भाई शहबाज बदेशा के लिए भी कई बातें कही हैं।

शहनाज का आईक्यू कम है- आंचल खुराना

आंचल खुराना ने टेली मसाला के साथ बातचीत के दौरान शहनाज गिल और उस रियेलिटी शो के बारे में बात की, जिसमें उन्होंने शहनाज के साथ काम किया था। पारस छाबड़ा के शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में आंचल खुराना ने हिस्सा लिया था और वह इस शो की विनर भी थीं। अब आंचल ने शहनाज को लेकर कई दावे किए हैं। उन्होंने बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस पर तंज करते हुए उन्हें ‘सेल्फ-ऑब्सेस्ड लड़की’ बताया है और साथ ही ये भी कहा कि ‘शहनाज का आईक्यू लेवल बहुत कम है’।

आंचल खुराना का शहनाज गिल पर तंज

आंचल खुराना ने कहा- ‘लोग शहनाज को लेकर इतने क्रेजी हैं, लेकिन वो एक सेल्फ-ऑब्सेस्ड लड़की है। उसका आईक्यू लेवल भी बहुत कम है। उसके वीडियोज इस तरह एडिट किए जाते हैं कि वो बहुत क्यूट और भोली-भाली लड़की की तरह लगती है। लेकिन, असल में वो बहुत चंट है। मैं पंजाब में 8 साल रही हूं और मैंने शहनाज के बैकग्राउंड को लेकर क्या-क्या बातें सुनी हैं। वहां उसका बैकग्राउंड बहुत ज्यादा बदनाम था। ‘मुझसे शादी करोगे’ में शहनाज और उसके भाई शहबाज के सीन्स को इस तरह एडिट किया गया है कि दोनों बहुत फनी लगते हैं, लेकिन दोनों बहुत बदतमीज हैं।’

बदतमीज है शहबाज- आंचल खुराना

आंचल खुराना आगे कहती हैं- ‘मुझे पता है कि वो मेरे बारे में बहुत कुछ बोलेगा और मैं उससे डरती नहीं हूं। मैंने उसे एक बार कुछ कहा था, मुझे नहीं पता था कि ये गाली हो सकती है, क्योंकि दिल्ली में वो शब्द आम है। मगर उस एक बात का इतना बड़ा मुद्दा बनाया गया। उसने मेरे में बहुत कुछ कहा, लेकिन शो में उसकी एक भी बात नहीं दिखाई गई। उसे एडिट कर दिया गया। मैंने उसे वो शब्द क्यों कहा था, वो भी काट दिया गया। क्योंकि वो शहनाज का भाई है। ये बहुत बड़ी नाइंसाफी है।’

राघव जुयाल संग जुड़ रहा शहनाज गिल का नाम

शहनाज गिल इन दिनों राघव जुयाल के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों शहनाज, राघव के बर्थडे में भी गई थीं, जहां वह राघव के साथ-साथ नजर आईं। पहले तो शहनाज, राघव का हाथ थामे दिखीं और फिर राघव ने उन्हें कार में बैठाया, जिसे देखने के बात दोनों की डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गईं।

ये भी पढ़ेंः क्या शुभमन गिल की बहन हैं शहनाज गिल? फैन के सवाल पर एक्ट्रेस का मजेदार रिएक्शन, चेक करने लगीं फैमिली ग्रुप





Source link

Write A Comment