X

एक बार खाया तो बार-बार बनाएंगे! रांची का यह देसी मसाला पराठा जीत लेगा दिल

 

arw img

रांची के घरों में बनने वाला मिक्स मसाला पराठा स्वाद और सादगी का बेहतरीन मेल है. इसे बनाने के लिए आटे में अजवाइन, मंगरैला (कलौंजी), नमक, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, हल्दी, धनिया पाउडर और मिक्स मसाला मिलाकर आटा गूंथा जाता है. फिर इसकी लोइयां बेलकर तवे पर घी या तेल के साथ सेंक लिया जाता है. रांची की गृहिणी उषा के अनुसार, यह पराठा इतना स्वादिष्ट होता है कि इसके साथ सब्जी की भी जरूरत नहीं पड़ती. बारिश के दिनों या जब घर में सब्जी न हो, तब यह झटपट बनने वाला स्वादिष्ट और पेटभर नाश्ता या भोजन साबित होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment