X

एक बार इस तरीके से बनाइए बेसन के गट्टे, रोटी हो या चावल हर निवाला लगेगा लजीज

 

arw img

Baghelkhandi Besan Gatta Curry Recipe: क्या आप भी रोज-रोज की आलू या भिंडी की सब्जी खाकर थक चुके हैं? अब बच्चे भी कुछ नया हटके खाना चाहते हैं तो बघेलखंड की पारंपरिक बेसन गट्टे की सब्जी आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकती है. विंध्य क्षेत्र की यह देसी रेसिपी कम चीजों और कम खर्च में बन जाती है. स्थानीय निवासी मीना द्विवेदी बताती हैं कि पहले गांवों में जब हरी सब्जियां उपलब्ध नहीं होती थीं, तब महिलाएं इसी पारंपरिक रेसिपी से पूरे परिवार पेट भर देती थीं. िसका स्वाद भी काफी लजीज होता है खास बात यह है कि गट्टे उबालने वाला पानी भी ग्रेवी में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. इसे गर्मा-गर्म रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसा जाता है. इसका टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक को बेहद पसंद आता है. वीडियो में नरम गट्टे बनाने का सही तरीका, उन्हें उबालने की ट्रिक बताई गई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment