Last Updated:

एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने कहा कि बरसात से पहले आपके घर पर निमाड़ के बुरहानपुर का यदि फेमस अचार बनाना चाहते हैं तो बहुत ही आसानी तरीके से यह अचार बनाकर तैयार हो जाएगा. इसको बनाने के लिए एक दिन का समय लगता है. इसकी खासियत होती है कि करीब 1 साल तक खराब नहीं होता है. यह आचार बहुत ही आसानी से बन जाता है.

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में लोग सबसे अधिक तरह-तरह के अचार बनाते हैं इसकी खासियत होती है की बरसात से पहले की अचार बना लेते हैं. यह अचार1 साल तक खराब नहीं होता है. यदि आप भी निमाड़ के बुरहानपुर का फेमस अचार बनाना चाहते हैं तो आप मिक्स अचार चार चीजों से बनने वाला अचार तैयार कर सकते हैं. जिसमें हरी मिर्च गाजर नींबू और हल्दी यह चार चीजों से मिलकर अचार तैयार हो जाता है 1 साल तक खराब नहीं होता है. इसको लोग भोजन के साथ खाना पसंद करते हैं. सफर में भी ले जाते हैं इसको आप प्लास्टिक की बरनी में स्टोर कर के रख सकते हैं.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला फूलाबाई से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि आप भी बरसात से पहले आपके घर पर निमाड़ के बुरहानपुर का यदि फेमस अचार बनाना चाहते हैं तो बहुत ही आसानी तरीके से यह अचार बनाकर तैयार हो जाएगा. इसको बनाने के लिए एक दिन का समय लगता है. इसकी खासियत होती है कि करीब 1 साल तक खराब नहीं होता है. यह आचार बहुत ही आसानी से बन जाता है. इसको आप भोजन के साथ भी खा सकते हैं. सफर में भी ले जा सकते हैं. और यह बहुत ही कम समय में आसानी से बन जाता है इसलिए आप भी घर पर तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए आपको मिर्ची गाजर नींबू हल्दी नमक राई की  दाल की आवश्यकता होती है जिससे यह बनकर तैयार हो जाता है.

ऐसे बनता है अचार 
यदि आप भी आपके घर पर यह मिक्स अचार तैयार करने जा रहे हैं तो आप सबसे पहले बाजार से 1 किलो पीले वाले नींबू 1 किलो मोटी वाली मिर्ची 1 किलो गीली हल्दी 1 किलो गाजर 900 ग्राम सरसों का तेल 200 ग्राम राई की दाल 300 ग्राम नमक आप इन चारों चीजों को काट लीजिये तेल को हल्का सा गर्म करिए उसमें राई की दाल डाल दीजिए और नमक मिला दीजिए और ऊपर से इन सभी चीजों को एक प्लास्टिक के बर्तन में लेकर मिक्स कर दीजिए और उसको करीब 1 से 2 दिन तक जहां पर धूप आती हो 6 से घंटे 8 वहां पर रख दीजिए और उसको आप प्लास्टिक की बरनी में भर दीजिए जिससे आपका यह अचार तैयार हो जाएगा.



Source link

Write A Comment