गर्मी के मौसम में झारखंड के गांवों में एक खास पारंपरिक व्यंजन ‘आम का कूचा’ काफी पसंद किया जाता है. बारिश के बाद पेड़ों पर लगे कच्चे आम जब हल्के मीठे और रसीले होने लगते हैं, तब इस स्वादिष्ट डिश को बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए कच्चे आम को धोकर उसका छिलका उतार लिया जाता है. फिर आम को पतले टुकड़ों में काटकर उसमें नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा और थोड़ी चीनी मिलाई जाती है. कई लोग स्वाद बढ़ाने के लिए काला नमक और सरसों का तेल भी डालते हैं. आम की कूचा का स्वाद खट्टा-मीठा और हल्का मसालेदार होता है, जो गर्मी में ताजगी देता है. पूरी रेसिपी देखने के लिए देखें वीडियो