Last Updated:
Raw Banana Malai Kofta: अगर आप पारंपरिक मलाई कोफ्ते में कुछ नया और हेल्दी ट्विस्ट जोड़ना चाहते हैं, तो कच्चे केले का शाही मलाई कोफ्ता आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. इस खास रेसिपी में उबले हुए कच्चे केले से नरम और स्वादिष्ट कोफ्ते तैयार किए जाते हैं, जिन्हें मसालों और मेवों से भरपूर मलाईदार ग्रेवी में परोसा जाता है. कच्चा केला न सिर्फ कोफ्तों को शानदार टेक्सचर देता है, बल्कि यह उन्हें पौष्टिक भी बनाता है. इसकी रिच, क्रीमी और हल्की मीठी ग्रेवी हर निवाले को शाही स्वाद से भर देती है. यह डिश खास मौकों, फैमिली डिनर, त्योहारों और पार्टी मेन्यू के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है. रोटी, नान, पराठा या जीरा राइस के साथ परोसा गया यह शाही मलाई कोफ्ता मेहमानों को भी खूब पसंद आएगा.
अगर आप रोजाना एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया व स्वादिष्ट ट्राय करना चाहते हैं, तो कच्चे केले से बनने वाला शाही मलाई कोफ्ता आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.पारंपरिक मलाई कोफ्ते से अलग यह रेसिपी कच्चे केले और पनीर के खास मेल से तैयार की जाती है, जो इसे स्वाद और पौष्टिकता दोनों के लिहाज से खास बनाती है. क्रीमी और रिच ग्रेवी में डूबे नरम कोफ्ते खाने वालों का दिल जीत लेते हैं.
इस डिश की खासियत यह है कि इसमें कच्चे केले का उपयोग किया जाता है, जो कोफ्तों को बेहद मुलायम बनाता है. वहीं पनीर का स्वाद इसे और अधिक लाजवाब बना देता है.काजू, टमाटर, प्याज और मलाई से तैयार की गई शाही ग्रेवी इस रेसिपी को रेस्टोरेंट स्टाइल स्वाद देती है. कोफ्ते बनाने के लिए सामग्री तीन कच्चे केले, 50 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर, थोड़ा सा कद्दूकस किया अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, 3 से 4 बड़े चम्मच बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और तलने के लिए तेल.
ग्रेवी के लिए सामग्री: दो प्याज, दो टमाटर, 10 काजू, आधा कप दही, दो बड़े चम्मच क्रीम, अदरक, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी और बटर.<br />ऐसे तैयार करें कोफ्ते सबसे पहले कच्चे केलों को उबालकर उनका छिलका उतार लें और अच्छी तरह मैश कर लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसमें पनीर, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, गरम मसाला और बेसन मिलाकर मुलायम मिश्रण तैयार करें. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बनाएं. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और कोफ्तों को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें. तैयार कोफ्तों को अलग निकालकर रख दें.
ग्रेवी तैयार करने के लिए प्याज, टमाटर, काजू और अदरक को हल्का भून लें. इसके बाद इन्हें पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें.अब कड़ाही में बटर गर्म करें और उसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च तथा अन्य मसाले डालकर भूनें.तैयार पेस्ट डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे. इसके बाद फेंटा हुआ दही और आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं. धीमी आंच पर ग्रेवी को गाढ़ा और मलाईदार होने तक पकाएं. अंत में क्रीम और कसूरी मेथी डालकर दो मिनट तक और पकाएं.
सर्व करने से ठीक पहले तैयार कोफ्तों को ग्रेवी में डालें ताकि वे टूटें नहीं और उनका स्वाद बरकरार रहे. ऊपर से ताजी क्रीम और हरा धनिया डालकर सजाएं. यह शाही मलाई कोफ्ता नान, तंदूरी रोटी, पराठे या जीरा राइस के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है.घर पर मेहमान आने पर भी यह डिश आपके मेन्यू की शान बन सकती है.