Matar Paneer Recipe in Hindi : मटर पनीर एक ऐसी डिश है जो हर भारतीय थाली की शान होती है. चाहे रोटी हो, पराठा हो या स्टीम राइस, मटर पनीर का साथ हर किसी के साथ लाजवाब लगता है. अक्सर लोग इसे कड़ाही में बनाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आपके पास समय कम है और भूख जोरों की लगी है, तो प्रेशर कुकर एक बेहतरीन विकल्प है. कुकर में बना मटर पनीर न केवल जल्दी तैयार होता है, बल्कि यह कड़ाही के मुकाबले ज्यादा जूसी और सॉफ्ट भी बनता है. आइए जानते हैं कुकर में ढाबा स्टाइल मटर पनीर बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

कुकर में इस तरह बनाएं ढाबा स्टाइल मटर पनीर-

कुकर में ढाबा स्टाइल मटर पनीर बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

ज़रूरी सामग्री (Ingredients):

पनीर: 400 ग्राम
हरी मटर: लगभग 1 कप
प्याज: 2 बड़े (बारीक कटे हुए)
टमाटर: 2 बड़े (पिसे हुए या बारीक कटे)
अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 चम्मच
खड़े मसाले: जीरा (1/2 चम्मच), साबुत लाल मिर्च (2-3), तेजपत्ता (1-2)
पिसे मसाले: हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)
नमक: स्वादानुसार
हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
तेल/घी: 2-3 बड़े चम्मच

ढाबा स्टाइल मटर पनीर बनाने की विधि: स्टेप-बाय-स्टेप (Step-by-Step Method)

स्टेप 1: पनीर की तैयारी सबसे पहले पनीर को अपनी पसंद के टुकड़ों में काट लें. आप चाहें तो पनीर को हल्का फ्राई भी कर सकते हैं. फ्राई करने के बाद पनीर को गुनगुने पानी में डाल दें, इससे वह सॉफ्ट बना रहेगा और एक्स्ट्रा तेल भी निकल जाएगा.

स्टेप 2: तड़का लगाएं कुकर में तेल गरम करें. इसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च और तेजपत्ता डालें. अब बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ा और भूनें.

स्टेप 3: मसाला तैयार करें अब इसमें टमाटर और सभी पिसे मसाले (हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर) और नमक डालें. मसाले को तब तक भूनें जब तक कि वह तेल न छोड़ दे. मसाले की अच्छी भुनाई ही सब्जी को असली स्वाद देगी.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

स्टेप 4: मटर और पनीर का मेल मसाले में हरी मटर डालें, थोड़ा सा पानी मिलाएं और 5 मिनट तक पकने दें. अब इसमें पनीर के टुकड़े डालें और हल्के हाथों से मसालों के साथ मिलाएं ताकि पनीर टूटे नहीं.

स्टेप 5: कुकर करें बंद सब्जी में जरूरत के अनुसार पानी डालें. ध्यान रहे कि कुकर में पानी कड़ाही के मुकाबले कम लगता है. पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 1-2 सीटी आने तक पकाएं.

स्टेप 6: गैस बंद कर दें और कुकर की गैस को अपने आप निकलने दें. ढक्कन खोलने के बाद ऊपर से गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें. आपकी रसीली और सॉफ्ट मटर पनीर की सब्जी तैयार है.



Source link

Write A Comment