X

कद्दू का छिलका अब नहीं होगा बेकार, 10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट भुजिया

 

arw img

अगर आप कद्दू की सब्जी बनाने के बाद उसका छिलका फेंक देते हैं, तो अब ऐसा न करें. मिथिलांचल में कद्दू के छिलके से स्वादिष्ट भुजिया बनाई जाती है. यह खाने में लाजवाब होती है. खास बात यह है कि यह रेसिपी सिर्फ 10 से 12 मिनट में तैयार हो जाती है. भुजिया बनाने के लिए कद्दू छीलते समय छिलके पर थोड़ा गूदा रहने दें. इसके बाद छिलकों को पतले-पतले टुकड़ों में काट लें. अब कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. उसमें जीरा और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं. फिर कटे हुए छिलके डालें. स्वादानुसार नमक और हल्दी मिलाकर 10 से 12 मिनट तक पकाएं. जब भुजिया पूरी तरह तैयार हो जाए, तब गैस बंद करने से पहले उसमें एक चम्मच देसी घी डाल दें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment