Last Updated:

Indore special irani chai: चाय हिंदुस्तानियों की जिंदगी का अहम हिस्सा है. एक ऐसी आदत, जिसके बिना दिन अधूरा लगता है. सुबह की शुरुआत हो या दिनभर की थकान, चाय की एक चुस्की सब कुछ तरोताजा कर देती है. लेकिन इंदौर में चाय का एक अनोखा अंदाज देखने को मिलता है. यहां बॉम्बे बाजार इलाके में मिलने वाली स्पेशल ईरानी चाय अपने खास स्वाद और सेहत से जुड़े फायदों के कारण लोगों के बीच खास पहचान बना चुकी है.

इंदौर. हिंदुस्तानियों के लिए चाय केवल पेय पदार्थ ही नहीं बल्कि यह एक आदत है जिसके बिना दिन अधूरा सा लगता है. चाय की एक चुस्की पूरा दिन बना देती है. लेकिन इंदौर में चाय का एक अलग रूप देखने को मिलता है. यहां बॉम्बे बाजार में आपको स्पेशल ईरानी चाय मिलती है जिसे पीने के बाद तरोताजा महसूस होता है साथ ही साथ यह सेहत के लिए काफी अच्छी होती है.

मदनी होटल के मोहम्मद इलियास ने हमें बताया ईरानी चाय इंदौरियों के लिए एक पारंपरिक पेय पदार्थ हैं. कई लोग यहां पर दिन भर में 15 कप चाय पी जाते हैं. इस ईरानी चाय को कई लोग नमक वाली चाय के नाम से भी पहचानते हैं. ‌इसके पीछे कारण है कि इसमें खड़ा नमक डला होता है जो एक विशेष समय पर ही मिलता है. नमक की वजह से इसका स्वाद सामान्य चाय से थोड़ा अलग होता है. सामान्य तौर पर दूध की चाय से एसिडिटी होती है लेकिन इस चाय से कब्ज की समस्या भी नहीं होती. ‌

एक घंटे तक पकती है चाय
मोहम्मद इलियास ने बताया कि सबसे पहले चाय को बनाने के लिए निर्धारित मात्रा में नमक, चाय पत्ती और शक्कर को 1 घंटे दम दिया जाता है. उसके बाद छोटे बर्तन में लगातार यह चाय धीमी आंख में उबलती रहती है. वहीं, साइड में दूध भी लगातार उबलता रहता है. ग्राहक जब चाय मांगते हैं तो दूध और चाय को मिक्स करके उसमें गाड़ी मलाई डालकर उसे भरोसा जाता है.

ईरानी चाय की खासियत है कि इसे केवल पीतल के बर्तनों में ही बनाया जाता है. एक घंटा उबालने की वजह से चाय का स्वाद उभरता है और एक घूंट पीते ही फ्रेश महसूस होता है. यही कारण है कि लोग एक दिन में 15 कप चाय पी लेते हैं.

कहा से आई ईरानी चाय
ईरानी चाय की भारत आने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है. जब ईरान के लोग मुगल हमलों के बाद ईरान से भारत आए तो वह अपने साथ चाय की रेसिपी भी साथ ले आए. यह मुंबई में पहले मशहूर हुई उसके बाद इंदौर में भी इसका क्रेज लगातार बढ़ता गया. कई सालों से ईरानी चाय पुरानी दुकानों पर बिकती आ रही थी लेकिन अब फैंसी कैफे में भी आपको स्पेशल ईरानी चाय पीने को मिल जाएगी.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Write A Comment