मिथिलांचल के खानपान में अरिकंचन (अरबी का पत्ता) से बनने वाला गोजबा काफी लोकप्रिय व्यंजन माना जाता है. खासकर जो लोग मांसाहार नहीं खाते, उनके लिए यह डिश ‘शाकाहारी मछली’ की तरह मानी जाती है. इसे बनाने का तरीका भी बेहद आसान है. इसे बनाने कि लिए सबसे पहले अरबी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें और उसमें भरपूर नींबू का रस मिला दें. इसके बाद चना, मसूर, मूंग या अन्य दालों को भिगोकर पीस लें। इसमें नमक और मसाले मिलाकर पकौड़ी (बरी) तैयार कर तेल में तल लें. ग्रेवी बनाने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म करें. इसमें तेजपत्ता, जीरा, पीली सरसों और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं. इसके बाद सरसों का पेस्ट, प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन और हल्दी, नमक, मिर्च, धनिया व गरम मसाला डालकर अच्छी तरह भून लें. मसाला पकने के बाद जरूरत के अनुसार पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें. ग्रेवी तैयार होने पर इसमें तले हुए अरबी के पत्ते और दाल की बरी डालकर कुछ देर पकाएं. अंत में नींबू का रस मिलाएं, जिससे पत्तों का कड़वापन खत्म हो जाता है. इसके बाद स्वादिष्ट अरिकंचन गोजबा चावल के साथ परोसें.