Powered by :

Last Updated:

BSNL ने नया 225 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इसमें 30 दिन की वैलिडिटी, रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. नए यूजर्स के लिए 51 रुपये का खास प्लान भी पेश किया गया है.

ख़बरें फटाफट

कम कीमत में बड़ा धमाका! BSNL ने पेश किया 75GB डेटा वाला नया रिचार्ज प्लानZoom

रोज 100 SMS और 75GB डेटा, BSNL के नए प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए नया 225 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान हाल ही में पेश किया है. ये प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो कम कीमत में ज्यादा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं. कंपनी ने इस प्लान की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की गई है.

225 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. इतना ही नहीं, यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी फायदा मिलेगा, यानी देश के किसी भी हिस्से में बिना अतिरिक्त शुल्क के कॉलिंग कर सकेंगे.

हर दिन 2.5 जीबी डेटा
डेटा की बात करें तो इस प्लान में रोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. 30 दिनों की वैलिडिटी के दौरान कुल 75GB डेटा का लाभ उठाया जा सकता है. इसके अलावा, हर दिन 100 फ्री SMS भी दिए जा रहे हैं, जिससे यह प्लान कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ मैसेजिंग के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन बन जाता है.

BSNL ₹225 प्लान के फायदे

  1. 30 दिनों की वैलिडिटी
  2. पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
  3. फ्री नेशनल रोमिंग
  4. रोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटा
  5. कुल 75GB डेटा
  6. हरदिन 100 फ्री SMS

इसके अलावा, BSNL ने नए ग्राहकों के लिए 51 रुपये का एक विशेष प्लान भी पेश किया है. यह ऑफर 30 जून तक उपलब्ध रहेगा. इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, रोज 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा. खास बात यह है कि नए ग्राहक फ्री SIM के साथ इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.

कंपनी का मकसद किफायती प्लान्स और बेहतर नेटवर्क सेवाओं के जरिए ज्यादा से ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ना है. अगर आप कम कीमत में ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान तलाश रहे हैं, तो BSNL का नया 225 रुपये का रिचार्ज प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment