Last Updated:
Kacche Kele Ki Sabji: भीलवाड़ा की पूजा कुमारी सांखला के अनुसार, कच्चे केले की सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. कच्चे केले में प्रचुर मात्रा में फाइबर, आयरन और कैल्शियम होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. इस रेसिपी को बनाने के लिए केले को काटकर उबाल लिया जाता है और फिर जीरा, हींग, करी पत्ता, दही या बेसन के साथ मसालों में पकाया जाता है. कम तेल में बनने वाली यह स्वादिष्ट सब्जी लंच बॉक्स और रोज के खाने के लिए आलू का एक बहुत ही पौष्टिक और हेल्दी विकल्प बनकर उभरी है.
Raw Banana Dry VegetableRecipe: आजकल के बदलते लाइफस्टाइल में लोग घर पर ऐसी नई-नई रेसिपी बनाना काफी पसंद कर रहे हैं जो स्वाद के मामले में बिल्कुल किसी महंगे रेस्टोरेंट जैसी हो, लेकिन सेहत के लिहाज से भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद रहे. भीलवाड़ा की कुकिंग एक्सपर्ट पूजा कुमारी सांखला ने एक ऐसी ही बेहतरीन और पारंपरिक रेसिपी साझा की है, जो इन दिनों लोगों की थाली की पहली पसंद बनती जा रही है और वह है कच्चे केले की सूखी व मसालेदार सब्जी. आमतौर पर यह देखा जाता रहा है कि केले को ज्यादातर लोग केवल व्रत या उपवास के समय ही फलाहार के रूप में खाना पसंद करते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कच्चे केले की मसालेदार सब्जी भी बनाई जा सकती है, जो खाने में बेहद लाजवाब होती है. अब इसे बिल्कुल नए और अनूठे तरीके से बनाकर लोग अपने रोजमर्रा के दोपहर और रात के खाने में भी शामिल करने लगे हैं.
पूजा कुमारी सांखला ने कच्चे केले के फायदों पर रोशनी डालते हुए बताया कि कच्चे केले में भरपूर मात्रा में प्राकृतिक फाइबर, आयरन, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिंस पाए जाते हैं. इसका नियमित रूप से सेवन करना मानव शरीर के पाचन तंत्र (Digestive System) को मजबूत बनाने, शरीर को तुरंत ऊर्जा देने और पेट से जुड़ी गैस व कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में बहुत मदद करता है. यही मुख्य कारण है कि हेल्थ और फिटनेस को लेकर जागरूक लोग अब इसे आलू के एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प के रूप में अपने दैनिक भोजन में शामिल करने लगे हैं. भीलवाड़ा के कई घरों में अब इसे बहुत कम तेल और हल्के मसालों के साथ पकाया जाता है, जिससे इसका प्राकृतिक स्वाद भी बना रहता है और सब्जी के भीतर मौजूद पौष्टिकता भी पूरी तरह बरकरार रहती है.
जानिए घर पर कच्चे केले की रेस्टोरेंट स्टाइल सब्जी बनाने की सबसे आसान विधि
इस स्वादिष्ट सब्जी को घर की रसोई में बनाना बेहद आसान माना जाता है. पूजा कुमारी सांखला के अनुसार, सबसे पहले ताजे कच्चे केले को अच्छी तरह धोकर व छीलकर मनचाहे छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है. इसके बाद इसे पानी में हल्का सा उबालकर अलग बर्तन में रख दिया जाता है. फिर कढ़ाई में सरसों या रिफाइंड तेल गर्म करके उसमें जीरा, राई, हींग, बारीक कटी हरी मिर्च और खुशबूदार करी पत्ते का तड़का लगाया जाता है. इसके बाद इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला जैसे बेसिक मसाले डालकर उबले हुए केले के टुकड़ों को अच्छी तरह से मिक्स करके पकाया जाता है.
बेसन और दही का सीक्रेट तड़का बढ़ाएगा स्वाद, लंच बॉक्स के लिए है सबसे परफेक्ट ऑप्शन
पूजा कुमारी सांखला ने सब्जी को और अधिक लजीज बनाने का एक सीक्रेट टिप्स देते हुए बताया कि कुछ लोग ग्रेवी या मसाले में थोड़ा सा बेसन या ताजा दही मिलाकर इसका स्वाद और गाढ़ापन कई गुना बढ़ा देते हैं. जब सब्जी पूरी तरह पक जाए, तो ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालने पर इसकी खुशबू और रंगत दोनों निखर जाती है. यह सब्जी बेहद कम समय में झटपट तैयार हो जाती है और खाने में इतनी स्वादिष्ट लगती है कि बच्चे भी इसे बहुत पसंद से खाते हैं. खासकर गर्मागर्म फुल्के, पराठे, पूरी या दाल-चावल के साथ इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है. कई कामकाजी लोग और स्कूली बच्चे इसे लंच बॉक्स में भी शामिल कर रहे हैं क्योंकि यह लंबे समय तक फ्रेश और स्वादिष्ट बनी रहती है. बाहर के अनहेल्दी और तले-भुने खाने की बजाय घर पर बनी यह रेसिपी लोगों के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है.
About the Author
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें