आजकल खाने-पीने की कौन सी चीज असली है और कौन सी नकली, इसे एक नजर में देखते ही पहचान पाना बड़ा मुश्किल काम है. अक्सर सोशल मीडिया पर फूड्स क्वालिटी को लेकर बहस छिड़ती है. कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें देखने को मिलता है कि किस तरह से सब्जी, फल, दूध, दही, पनीर, मसाले आदि में मिलावट की जा रही है. अब तो अनाज भी इससे अछूते नहीं रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि आप जो चावल खा रहे हैं, उसमें भी मिलावट की जा रही है? ये खबर उन लोगों को जरूर पढ़ना चाहिए, जो काले चावल (Black rice) भी खाना पसंद करते हैं. कुछ दिनों पहले असम में काले चावल (Black Rice) पर कृत्रिम रंग लगाकर बेचने के दावों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो में चावल को पानी से धोते समय उसमें से काला रंग निकल रहा है. ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए असली और नकली काले चावल की पहचान करना जरूरी हो जाता है. हालांकि, चावल असली है या नकली, इसकी सही पुष्टि सिर्फ लैब टेस्ट से ही हो सकती है. वैसे आप घर पर भी कुछ आसान तरीके से असली-नकली ब्लैक राइस में फर्क कर सकते हैं.

असली-नकली काले चावल में कैसे करें पहचान?

-आप काले चावल भी खरीद कर रखते हैं तो उसे पानी में धोते समय ध्यान से देखें. इसे 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें. आपको पानी का रंग काला या बैंगनी दिखे तो समझ लें कि इस पर आर्टिफिशियल कलर लगाया गया है, जो प्राकृतिक एंथोसायनिन (Anthocyanin) पिगमेंट होता है.

-पानी बहुत जल्दी डार्क कलर का हो जाए तो अलर्ट हो जाएं. रंग असामान्य रूप से निकलने लगे, तो कृत्रिम रंग होने की आशंका हो सकती है.

-आप एक सफेद गीला कपड़ा लें. उसमें थोड़े से ब्लैक राइस डालकर रगड़ें. यदि आपको लगे कि हल्का सा भी रंग निकल रहा है तो इसकी कंम्प्लेन करें. रंग तुरंत निकले तो समझ लें काले चावल पर कृत्रिम रंग चढ़ा हुआ है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

– थोड़े से काले चावल को अपनी हथेलियों पर रखकर रगड़ें. यदि रगड़ते ही हथेलियों पर काला रंग लगने लगे तो समझ लें कुछ गड़बड़ी है. असली काले चावल में नेचुरल रंग होता है, जो आसानी से नहीं हटता है.

-कुछ दानों को तोड़कर देखने की कोशिश करें. यदि अंदर हल्का सा सफेद दिखे तो ये असली है. असली ब्लैक राइस की बाहर परत काली होती है.

-पकाने के बाद भी चावल के रंग पर ध्यान दें. नकली रंग लगा होगा तो उतर जाएगा. असली काले चावल पकाने के बाद भी रंग में बैंगनी हो सकता है, क्योंकि प्राकृतिक एंथोसायनिन निकलते हैं.

ब्लैक राइस खरीदने के टिप्स

– हमेशा कोई भी अनाज, मसाले विश्वसनीय विक्रेता से ही खरीदें.
-भरोसेमंद ब्रांड से काले चावल की खरीदारी करें.
-चावल खरीदने से पहले पैकेट पर लिखे गए गुणवत्ता प्रमाणन की जांच करें.
-ब्लैक चावल महंगा मिलता है, यदि कहीं बहुत कम दामों में मिल रहा हो तो अलर्ट हो जाएं.

क्या कृत्रिम रंग वाले चावल नुकसानदायक हो सकते हैं?

अगर चावल में असुरक्षित रंगों का इस्तेमाल किया गया हो, तो इससे पेट खराब हो सकता है. एलर्जी, मतली आ सकती है. पेट में दर्द, ऐंठन या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए रंग छूटे तो चावल का सेवन करने से बचें.



Source link

Write A Comment