होमफोटोलाइफ़फूड

कोरोना में छूटी नौकरी, गांव लौटकर शुरू किया काम… आज समोसे से बदल दी जिंदगी

Last Updated:

कहते हैं कि मेहनत और हौसले के दम पर कोई भी मुश्किल आसान की जा सकती है. सुल्तानपुर के देउसराज यादव ने इसे सच साबित कर दिखाया है. नौकरी छूटने के बाद उन्होंने गांव लौटकर समोसे का कारोबार शुरू किया और आज अपने स्वाद व मेहनत से एक सफल उद्यमी बन गए हैं.

Top Deals Inside

सुल्तानपुर: कहते हैं कि अगर दिल में हौसला हो, जुनून हो तो कोई भी आदमी किसी भी काम को आसानी से कर सकता है. इसी का उदाहरण पेश किया है सुल्तानपुर के रहने वाले 45 वर्षीय देउसराज यादव ने, जिनकी कहानी काफी प्रेरणादायक है. वह हाई स्कूल तक पढ़ाई किए हैं.

हाईस्कूल की पढ़ाई करने के बाद जब आगे की पढ़ाई करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे, तो वह नौकरी करने दिल्ली चले गए और उन्होंने दिल्ली में 15 साल तक नौकरी की, लेकिन अब फिर से वह अपने गांव सुल्तानपुर आ गए हैं और सुल्तानपुर में पिछले 5 वर्षों से समोसा की दुकान कर रहे हैं. अपने इस समोसा के व्यापार में वे प्रतिदिन 300 से अधिक समोसे की बिक्री करते हैं, जिससे उनको अच्छा मुनाफा हो रहा है. ऐसे में आज हम जानेंगे क्या है देउसराज की सफलता की कहानी.

सुल्तानपुर के देउसराज यादव लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताते हैं कि उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है. हाई स्कूल करने के बाद उनकी पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं थी, जिसकी वजह से उन्हें गांव और अपना जिला छोड़कर दिल्ली कमाने जाना पड़ा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जब 2020 में कोरोना का समय आया तो नौकरी छूट गई और वह बेरोजगार हो गए. जब नौकरी छुटी तो उनके हाथ में कुछ रुपए थे और मनकाफी निराश थे, लेकिन फिर से अपने पैरों पर खड़े होकर उठने का अंदर से आत्मविश्वास था. उन्होंने गांव में ही रहने का फैसला किया और देउसराज ने अपना स्वयं का व्यापार करने का सोचा.

सुल्तानपुर के काछा भेटौरा चौराहे पर देउसराज पिछले 5 वर्षों से समोसा बनाकर बेचते हैं. उनके समोसे के स्वाद की वजह से सिर्फ आसपास के गांव के लोग ही नहीं आते, बल्कि सुल्तानपुर शहर के लोग भी उनका समोसा खाने के लिए जाते हैं. उनके समोसे का आकार बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन स्वाद ऐसा है कि दूर-दूर से लोग चले जाते हैं. अगर आप भी यह समोसा खाना चाहते हैं, तो आपको सुल्तानपुर शहर से लगभग 22 किलोमीटर दूर का काछा भेटौरा आना होगा.

अपने इस समोसा के व्यापार में वे अच्छी कमाई कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 2000 से 3000 रुपए की कमाई हो जाती है, जिससे वह अपने व्यापार को और अधिक मजबूत बना रहे हैं. आपको बता दें कि देउसराज ने इसकी शुरुआत अभी कुछ ही दिन पहले की थी, लेकिन अब इनका समोसा आस-पास फेमस हो गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment