Last Updated:

Gold Ice Cream Hyderabad: हैदराबाद के माधापुर इलाके में इन दिनों 24-कैरेट सोने की परत वाली खास आइसक्रीम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. यह लग्जरी डेजर्ट अपने अनोखे स्वाद और शाही प्रस्तुति के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. आइसक्रीम के ऊपर असली गोल्ड लीफ की परत चढ़ाई जाती है, जो इसे बेहद आकर्षक और प्रीमियम लुक देती है. फूड लवर्स और पर्यटक इस खास डिश का स्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह आइसक्रीम सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि एक लग्जरी एक्सपीरियंस भी प्रदान करती है. हैदराबाद का यह नया फूड ट्रेंड युवाओं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद: यदि आप स्वाद के साथ-साथ कुछ बेहद खास और अनोखा आजमाने के शौकीन हैं तो हैदराबाद का माधापुर इलाका इन दिनों फूड लवर्स के लिए एक नया ठिकाना बन गया है. यहाँ स्थित मशहूर आइसक्रीम पार्लर हबर एंड हॉली अपनी बेहद खास और लग्जरी पेशकश 24 कैरेट गोल्डन आइसक्रीम के कारण सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

​इस आइसक्रीम को तैयार करने का तरीका किसी कला से कम नहीं है और इसे देखना ही अपने आप में एक अलग अनुभव है. सबसे पहले एक प्रीमियम चॉकलेट-कोटेड कोन तैयार किया जाता है जिसके रिम पर गोल्डन स्प्रिंकल्स लगे होते हैं. इस कोन के अंदर ड्राई फ्रूट्स और स्वादिष्ट चॉकलेट फिलिंग्स डाली जाती हैं. इसके बाद मशीन से डार्क गार्नेट/चारकोल शेड की क्रीमी सॉफ्ट-सर्व आइसक्रीम को कोन में खूबसूरती से भरा जाता है.

आइसक्रीम की असली यूएसपी इसका आखरी टच
​इस आइसक्रीम की असली यूएसपी इसका आखरी टच है. आइसक्रीम तैयार होने के बाद इस पर बेहद सावधानी से शुद्ध 24-कैरेट सोने का वर्क लगाया जाता है जो इसे एक शाही और चमचमाता हुआ लुक देता है. इतना ही नहीं, इसके स्वाद को और अधिक बढ़ाने के लिए इस पर मैकरॉन्स और खास चॉकलेट गार्निशिंग भी की जाती है. जब इसे टेबल पर परोसा जाता है, तो इसके नीचे से निकलता हुआ ड्राई आइस का धुआं इसकी प्रस्तुति में चार चांद लगा देता है.

लाइव थिक शेक्स भी तैयार किए जाते
​हबर एंड हॉली केवल अपनी गोल्डन आइसक्रीम के लिए ही नहीं बल्कि अपने बेहतरीन और प्रीमियम एम्बिएंस के लिए भी जाना जाता है. पार्लर के अंदर कई तरह के लाइव टॉपिंग्स काउंटर हैं जहाँ चॉकलेट पेस्ट, जेली, नट्स, टूटी-फ्रूटी और ब्राउनी के ढेरों विकल्प मौजूद हैं. इसके अलावा यहाँ लाइव थिक शेक्स भी तैयार किए जाते हैं जिन्हें ब्राउनी, क्रीम और चॉकलेट सॉस से लबालब भरकर जार में परोसा जाता है.

आइसक्रीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प
​हैदराबाद के टेक-हब माधापुर में स्थित यह आउटलेट युवाओं और परिवारों के बीच एक परफेक्ट वीकेंड स्पॉट बन चुका है. इस आइसक्रीम की कीमत 999 के आसपास हैं. अगर आप भी कुछ शाही और बेहद शानदार स्वाद का अनुभव करना चाहते हैं, तो यह सोने की परत वाली आइसक्रीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment