Last Updated:

Khandwa News: आज यह मां-बेटे की जोड़ी न सिर्फ अपनी मेहनत से अच्छी कमाई कर रही है, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन चुकी है कि छोटे से काम से भी बड़ी पहचान बनाई जा सकती है. तो चलिए जान लते हैं इस छोटी सी पराठा दुकान को चलाने वाली द्रौपदी आंटी और उनके बेटे की सफल कहानी…

Aloo paratha food stall: मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में एचडीएम ऑफिस के पास एक छोटी सी पराठा दुकान आज लोगों के बीच खास पहचान बना चुकी है. यह दुकान किसी बड़े होटल की तरह नहीं, बल्कि एक साधारण ठेले के रूप में शुरू हुई थी, लेकिन यहां मिलने वाला स्वाद इसे खास बनाता है. इस ठेले को द्रौपदी आंटी अपने बेटे के साथ मिलकर चलाती हैं। दोनों मां-बेटे अपने हाथों से ताजे और स्वादिष्ट आलू पराठे बनाते हैं, जो लोगों को घर जैसा स्वाद देते हैं. सबसे खास बात यह है कि यहां सिर्फ 15 रुपए में एक पराठा मिलता है, जिसके साथ हरी चटनी, कढ़ी और गर्मी में राहत देने वाला छाछ भी परोसा जाता है.

पिछले 11 वर्षों से यह मां-बेटे की जोड़ी लगातार एक जैसा स्वाद बनाए हुए है. यही वजह है कि यहां सुबह से ही लोगों की भीड़ लगना शुरू हो जाती है. सरकारी कर्मचारी, विद्यार्थी, आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग यहां आकर सस्ता और स्वादिष्ट नाश्ता या भोजन करते हैं. द्रौपदी आंटी का सफर आसान नहीं रहा. करीब 11 साल पहले उन्होंने इस छोटे से ठेले से अपने परिवार की मदद के लिए काम शुरू किया था. शुरुआती दिनों में आर्थिक तंगी, कम ग्राहक और कई तरह की परेशानियां सामने आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. धीरे-धीरे उनके हाथ के पराठों का स्वाद लोगों को पसंद आने लगा और आज यह ठेला खंडवा के फूड लवर्स की पसंदीदा जगह बन चुका है.

खास मसालों से तैयार होते पराठे
यहां हर दिन ताजे आलू और खास मसालों से पराठे तैयार किए जाते हैं. हर प्लेट में दो पराठों के साथ कढ़ी और चटनी दी जाती है, जिससे कम कीमत में भरपेट और स्वादिष्ट भोजन मिल जाता है. यही वजह है कि लोग कहते हैं कि इतने कम दाम में इतना अच्छा खाना कहीं और मिलना मुश्किल है.

द्रौपदी आंटी कहती हैं कि उनके लिए यह सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि सेवा का एक तरीका है. उनका मानना है कि हर व्यक्ति को सस्ते में अच्छा और भरपेट खाना मिलना चाहिए. जब ग्राहक उनके काम की तारीफ करते हैं, तो वही उनकी सबसे बड़ी कमाई होती है. आज यह मां-बेटे की जोड़ी न सिर्फ अपनी मेहनत से अच्छी कमाई कर रही है, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन चुकी है कि छोटे से काम से भी बड़ी पहचान बनाई जा सकती है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Write A Comment